scorecardresearch
 

Kaiserganj Lok Sabha Chunav Result 2019: भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह जीते

Lok Sabha Chunav Kaiserganj Result 2019: कैसरगंज सीट पर कुल 12 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. यहां पर बीजेपी के बृजभूषण सिंह, कांग्रेस के विनय कुमार पांडे और गठबंधन से बसपा प्रत्याशी चंद्रदेव राम यादव के बीच लड़ाई है. अभी इस सीट से बीजेपी के बृजभूषण सिंह सांसद हैं.

Advertisement
X
Lok Sabha Chunav Kaiserganj Result 2019
Lok Sabha Chunav Kaiserganj Result 2019

उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के चंद्रदेव राम यादव को 261601 मतों से पराजित किया है. इस सीट पर पांचवें चरण के तहत 6 मई को वोटिंग हुई थी. यहां इस बार 53.56% मतदान हुआ था. 

kaisarganj_052419121257.jpg

2019 के समर में कैसरगंज सीट पर कुल 12 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. यहां पर बीजेपी के बृजभूषण सिंह, कांग्रेस के विनय कुमार पांडे और गठबंधन से बसपा प्रत्याशी चंद्रदेव राम यादव के बीच लड़ाई दिखी.

2014 का जनादेश

2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बृजभूषण शरण सिंह ने जीत हासिल की थी. कई दलों में रहे बृजभूषण अपने संसदीय क्षेत्र बदलते रहे हैं. 2014 के चुनाव में उन्होंने कैसरगंज से जीत हासिल की थी.

Lok Sabha Election Results 2019 LIVE: देखें पल-पल का अपडेट

Advertisement

बृजभूषण को 381,500 (40.4%) वोट जबकि विनोद कुमार को 303,282 (32.1%) वोट मिला. बृज भूषण ने 78,218 (8.3%) मतों के अंतर से यह चुनाव जीत लिया. चुनाव में तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) रही, जिसे 146,726 (15.6 फीसदी) मत हासिल हुए. कांग्रेस चौथे स्थान पर रही थी.

2014 के चुनाव में इस सीट पर 17,11,967 मतदाता थे, जिसमें 9,28,269 पुरुष मतदाता और 7,83,698 महिला मतदाता शामिल थे. इनमें से 9,43,357 (55.1%) मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया. 11,853 (0.7%) मतदाताओं ने नोटा के पक्ष में वोट किया.

Uttar Pradesh Election Results Live: यूपी में बाजी किसके हाथ, BJP या गठबंधन?

2011 की जनगणना के अनुसार, कैसरगंज बहराइच जिले की तहसील है और यहां की आबादी 8.2 लाख है, जिसमें 4.4 लाख (53%) पुरुष और 3.9 लाख (47%) महिलाएं शामिल हैं. इसमें 90% आबादी सामान्य वर्ग की है, जबकि 10% अनुसूचित जाति के लोग हैं.

धर्म आधारित आबादी के आधार पर 62% हिंदू और 37% मुस्लिम समाज के लोग यहां रहते हैं. 2011 की जनगणना के अनुसार यहां का लिंगानुपात प्रति हजार पुरुषों पर 893 महिलाएं हैं. जबकि साक्षरता दर देखा जाए तो यहां की 50% आबादी साक्षर है जिसमें 59% पुरुष और 39% महिलाएं शामिल हैं.

कैसरगंज लोकसभा सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा क्षेत्र (पयागपुर, कैसरगंज, कर्नलगंज, तरबगंज और कटरा बाजा) आते हैं और यहां पर बीजेपी ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी 5 सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है.

Advertisement

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

Advertisement
Advertisement