बूथ पर जाने से रोका
रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी समर्थकों ने केएन त्रिपाठी को बूथ पर जाने से रोका, जिसके बाद दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प शुरू हो गई. हालांकि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने अपने हाथ में पिस्टल निकाल ली.
प्रत्याशी के हाथ में पिस्टलJharkhand: Congress candidate KN Tripathi brandishes a gun during clash between supporters of BJP candidate Alok Chaurasia & Tripathi's supporters. Tripathi was allegedly stopped by BJP candidate's supporters from going to polling booths, in Kosiyara village of Palamu.
— ANI (@ANI)
एक वीडियो में वे पिस्टल के साथ बूथ के बाहर दिख रहे हैं. उनके साथ समर्थकों की फौज है. वे अपने हाथ में पिस्टल लेकर कुछ बोलेते हुए नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में केएन त्रिपाठी को हिरासत में लिया था और उनके पिस्टल की जांच की थी, हालांकि थोड़ी देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया.
13 सीटों के लिए मतदान
बता दें कि (एससी), गुमला (एसटी), बिशुनपुर (एसटी), लोहरदगा (एसटी), मनिका (एसटी), लातेहार (एससी), पांकी, डाल्टनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर (एससी), हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर सीटों के लिए मतदान हुआ. पहले चरण में कुल 37,78,963 मतदाताओं में 19,79,991 पुरुष और 17,98,966 महिलाएं मतदाता शामिल हैं.
इन सीटों पर कुल 189 उम्मीदवार हैं, जिनमें 15 महिलाएं हैं. भवनाथपुर विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार हैं. शनिवार को जिन सीटों पर मतदान हुआ उनमें से कई सीट नक्सल प्रभावित हैं. इसलिए इन सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे ही शुरू कर दिया गया था, जो कि तीन बजे तक चला.