scorecardresearch
 

ये हैं रूपाणी कैबिनेट में इकलौती महिला मंत्री, जानें- कौन हैं विभावरी दवे

विभावरी दवे ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखती हैं. गुजरात में हुए 14वें विधानसभा चुनावों में विभावरी दवे भावनगर पूर्व विधानसभा सीट से विधायक बनी हैं.

Advertisement
X
विभावरी दवे
विभावरी दवे

गुजरात में बीजेपी की लगातार छठी बार सरकार बन गई है. मंगलवार को विजय रूपाणी ने गांधीनगर में दूसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. रूपाणी की नई कैबिनेट में कई पुराने और नए चेहरों सहित कुल 19 लोग शामिल हुए. विभावरी दवे ने इकलौती महिला मंत्री के रूप में रूपाणी सरकार में शपथ ली.

कौन हैं विभावरी दवे

विभावरी दवे ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखती हैं. गुजरात में हुए 14वें विधानसभा चुनावों में विभावरी दवे भावनगर (पूर्व) विधानसभा सीट से विधायक बनी हैं. वहीं इससे पहले राज्य में हुए 12वें और 13वें विधानसभा चुनावों में विभावरी ने भावनगर (उत्तर) से जीत हासिल की थी. उन्होंने रूपाणी सरकार में राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है.

रूपाणी सरकार में शपथ लेने वाली वो इकलौती महिला मंत्री हैं. विभावरी भावनगर की पहली महिला मेयर भी रह चुकी हैं. साथ ही वो विजय रूपाणी की पिछली सरकार में संसदीय सचिव के पद पर रह चुकी हैं. विभावरी वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए सामाजिक संगठन की भी संस्थापक हैं.

Advertisement

बता दें कि विजय रूपाणी की कैबिनेट में 19 मंत्री शामिल हुए हैं जिनमें वो इकलौती महिला मंत्री के साथ-साथ इकलौती ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखने वाली मंत्री भी हैं. उनके अलावा मंत्री बनने वाले 6 पाटीदार, 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 राजपूत, 1 जैन और 1 दलित हैं.

Advertisement
Advertisement