scorecardresearch
 

धरमपुर विधानसभा सीट: बीजेपी के अरविंद पटेल जीते

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में धरमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के ईश्वरभाई धेदाभाई पटेल और बीजेपी के अरविंद छोटूभाई के बीच मुकाबला था. यहां बीजेपी के अरविंद पटेल ने जीत हासिल की है. इस सीट पर पहले फेज में यानी 9 दिसंबर को वोटिंग हुई थी. 

Advertisement
X
धरमपुर विधानसभा सीट के नतीजे
धरमपुर विधानसभा सीट के नतीजे

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में धरमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के ईश्वरभाई धेदाभाई पटेल और बीजेपी के अरविंद छोटूभाई के बीच मुकाबला था. यहां बीजेपी के अरविंद पटेल ने जीत हासिल की है. इस सीट पर पहले फेज में यानी 9 दिसंबर को वोटिंग हुई थी. 

अभ्यर्थी दल का नाम मत
अरविंद छोटुभाई पटेल भारतीय जनता पार्टी 94944
ईश्वरभाई ढेडाभाई पटेल इंडियन नेशनल कांग्रेस 72698
पटेल लक्ष्मणभाई चुनीलाल बहुजन समाज पार्टी 2572
मंगुभाई सावलूभाई पाडवी ऑल इण्डिया हिन्दुस्तान कॉग्रेस पार्टी 2464
खरपड़ी गुलाबभाई जानुभाई बहुजन मुक्ति पार्टी 991
इनमें से कोई नहीं इनमें से कोई नहीं 3711

धरमपुर सीट दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले का हिस्सा है. ये सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. धरमपुर सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है क्योंकि पिछले चार चुनावों में यहां से कांग्रेस को ही जीत मिलती रही है. यानी नरेंद्र मोदी का विकास मॉडल कम से कम इस सीट के मतदाताओं को तो प्रभावित करने में नाकाम रहा है.

Advertisement

कांग्रेसी उम्मीदवार ईश्वरभाई पटेल यहां के मौजूदा विधायक हैं. उन्होंने पिछले चुनावों में यानी 2012 में बीजेपी के उम्मीदवार चौधरी सुमित्राबेन बटुकभाई तो 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. इससे पहले दो बार यानी 2007 के विधानसभा चुनाव और 2004 के उपचुनाव में यहां से कांग्रेस के चौधरी छानाभाई कोलूभाई से जीत दर्ज की थी. जबकि उससे पहले 2002 में कांग्रेस के किशनभाई यहां से जीतने में सफल रहे थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement