scorecardresearch
 

Delhi Election Result: मनोज तिवारी ने कहा था- ट्वीट संभाल कर रखना...अब लोग कर रहे हैं ट्रोल

दिल्ली के चुनाव में 48 सीटें जीतने का दावा करने वाले मनोज तिवारी को अब सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. दोपहर 12 बजे तक के रुझानों में भाजपा सिर्फ 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

Advertisement
X
Delhi Election Result: मनोज तिवारी का ट्वीट वायरल
Delhi Election Result: मनोज तिवारी का ट्वीट वायरल

  • दिल्ली के नतीजों की तस्वीर साफ
  • AAP का सरकार बनाना तय
  • ट्विटर पर ट्रोल हुए मनोज तिवारी

दिल्ली के चुनावी रण की तस्वीर अब साफ होती दिख रही है. आम आदमी पार्टी एक बार फिर दिल्ली में बाजी मारती दिख रही है. अरविंद केजरीवाल जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार हैं तो सोशल मीडिया पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को याद किया जा रहा है. 8 फरवरी को मतदान के बाद मनोज तिवारी ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी को 50 सीटें मिलेंगी. हालांकि, अब नतीजे कुछ और ही तस्वीर दिखा रहे हैं जिसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई है.

क्या थे बीजेपी नेताओं के दावे?

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी हो या फिर सांसद प्रवेश वर्मा, हर कोई भाजपा की जीत के दावे कर रहा था. दोनों ही नेता ने इसको लेकर ट्वीट भी किया था. मनोज तिवारी ने लिखा था, ‘ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल, मेरी ये ट्वीट संभाल कर रखिएगा. भाजपा दिल्ली में 48 सीटें लेकर सरकार बनाएगी, कृपया ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढें’.

Advertisement

mt_7_021120121830.jpg

मनोज तिवारी के अलावा प्रवेश वर्मा ने भी कुछ ऐसा ही दावा किया था और सीटों की संख्या में बता दी थी. प्रवेश सिंह वर्मा ने ट्वीट किया था, ’11 तारीख को चुनाव के परिणाम, भाजपा- 50, आप- 16, कांग्रेस- 4, धन्यवाद दिल्ली.’

ps_021120121843.jpg

बता दें कि प्रवेश वर्मा लगातार चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण दे रहे थे और इस कारण चुनाव आयोग ने उनपर बैन लगाया था.

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए बीजेपी नेता!

अब इन्हीं ट्वीट के आधार पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. कुछ लोग मनोज तिवारी के उस ट्वीट को दोबारा रिट्वीट कर रहे हैं तो फिर वहीं ट्वीट किया जा रहा है, ‘करवा ली बेइजत्ती’

एग्जिट पोल को नकार रही थी बीजेपी

सिर्फ इन नतीजों ही नहीं बल्कि एग्जिट पोल में भी भाजपा को कम ही सीटें दिखाई गई थीं. लेकिन तब भाजपा ने एग्जिट पोल को नकार रही थी और कह रही थी कि नतीजे कुछ और होंगे. हालांकि, अभी तक बीजेपी अपने पिछले प्रदर्शन को सुधारती हुई दिख रही है. बीजेपी अभी तक 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

Advertisement
Advertisement