जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है. अंतिम फेज में 40 विधानसभा सीटों पर 39.18 लाख से ज्यादा मतदाता मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. जिसमें जम्मू की 24 और कश्मीर घाटी की 16 विधानसभा सीटें शामिल हैं.