PMK
TVK
DMK
NTK
TVVK
IND
BSP
IND
नोटा
NOTA
ACDP
IND
IND
IND
AJPK
IND
IND
THAKK
IND
IND
IND
DMSK
IND
VTVTK
IND
IND
Vikravandi Vidhan Sabha Election Results Live: विक्रवंडी विधानसभा का रिजल्ट घोषित, PMK ने TVK को हराया
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 Live: दिग्गज उम्मीदवारों में कौन खुश होगा, किसे लगेगा झटका? जानें रुझानों में कौन आगे और कौन पीछे?
Vikravandi Vidhan Sabha Result Live: तमिलनाडु इलेक्शन रिजल्ट अपडेट्स कैसे चेक करें?
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 Live: दिग्गज उम्मीदवारों में कौन खुश होगा, किसे लगेगा झटका? जानें रुझानों में कौन आगे और कौन पीछे?
Tamil Nadu Election Results 2026 Live: तमिलनाडु चुनाव में राजनीतिक गठबंधनों का प्रदर्शन कैसा है?
Vikravandi Chunav Results 2026 Live: विक्रवंडी विधानसभा सीट पर यह क्या हो गया!
विक्रवंडी तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में चेन्नई-त्रिची राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक महत्वपूर्ण अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्र है, जो एक विधानसभा क्षेत्र भी है. विल्लुपुरम शहर के पास होने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने के कारण विक्रवंडी आसपास के गांवों के लिए परिवहन, व्यापार और सेवाओं का केंद्र बन गया है. हाल ही में हुए उपचुनाव और वोट के बदले पैसे के आरोपों के कारण यह क्षेत्र राज्यभर में चर्चा में रहा.
यहां के मतदाता किसान, मजदूर, ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोग, व्यापारी, निर्माण श्रमिक और सरकारी योजनाओं के लाभार्थी हैं. गांवों में जातीय समीकरणों का असर दिखता है, जबकि हाईवे के पास रहने वाले लोग मुद्दों के आधार पर मतदान करते हैं. विधायक की उपलब्धता, सड़कों, जमीन से जुड़े मामलों, बढ़ते विकास और सरकारी सेवाओं को संभालने की क्षमता मतदाताओं के भरोसे को तय करती है.
विक्रवंडी में उपजाऊ खेत, सूखे इलाके और तेजी से विकसित हो रही हाईवे बस्तियां शामिल हैं. यहां धान, गन्ना और दलहन की खेती होती है, जो बारिश और टैंक सिंचाई पर निर्भर है. राष्ट्रीय राजमार्ग से संपर्क अच्छा है, लेकिन गांवों की अंदरूनी सड़कें, जल निकासी और बुनियादी सुविधाएं कमजोर हैं. बढ़ता ट्रैफिक सड़क हादसों की बड़ी वजह बन रहा है. इस क्षेत्र में मंडगपट्टु का प्रसिद्ध शैल-काट मंदिर भी स्थित है.
यहां की प्रमुख समस्याओं में ट्रैफिक जाम और हादसे, सर्विस रोड की कमी, जल निकासी की समस्या, सिंचाई की कमी, खराब ग्रामीण सड़कें, गर्मियों में पानी की किल्लत, सीमित स्वास्थ्य सुविधाएं और बिना नियंत्रण के बढ़ता रियल एस्टेट शामिल हैं. मतदाताओं की अपेक्षाएं अलग-अलग हैं, किसान बेहतर सिंचाई चाहते हैं, व्यापारी ट्रैफिक और सुरक्षा पर जोर देते हैं, नई बस्तियों के लोगों का पानी और नगर सुविधाओं का डिमांड है, युवा रोजगार और कौशल विकास चाहते हैं, महिलाएं स्वास्थ्य, पानी और सुरक्षा को प्राथमिकता देती हैं, जबकि बुज़ुर्ग पेंशन और परिवहन सुविधाओं को महत्व देते हैं. कुल मिलाकर, अब मतदाता अपने प्रतिनिधि को विकास को सही तरीके से संभालने, व्यवस्था बनाए रखने और काम दिखाने की क्षमता के आधार पर परख रहे हैं.
Muthamilselvan R
ADMK
Sheeba Ashmi R
NTK
Iyyanar R
AMMKMNKZ
Nota
NOTA
Raghupathy P
IND
Elangovan S
ABHM
Arumugam C
BSP
Sathish R
IND
Gayathri J
IND
Senthil R
IJK
Rajivgandhi P
NADLMMKLK
Kannadhasan A
IND
Ayyanar A
IND
Iyyappan K
IND
तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले बड़ा कानूनी मोड़ आ गया है. मद्रास हाईकोर्ट ने TVK विधायक श्रीनिवास सेतुपति को सदन में वोट देने से रोक दिया, जिसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. पोस्टल बैलेट विवाद से जुड़ा यह मामला अब राज्य की सियासत के साथ संवैधानिक बहस का केंद्र बन गया है.
तमिलनाडु में AIADMK के भीतर अब खुली बगावत दिखाई देने लगी है. पार्टी के दो गुट अलग-अलग दावों के साथ प्रोटेम स्पीकर से मिलने पहुंचे हैं. एक गुट एडप्पादी K पलानीस्वामी को विधायक दल का नेता बनाए रखने के पक्ष में है, जबकि दूसरा गुट नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहा है.
तमिलनाडु चुनावों में हार के बाद AIADMK के भीतर बगावत सामने आई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता CV शनमुगम से जुड़े विधायकों और पूर्व मंत्रियों के एक गुट ने पार्टी प्रमुख पलानीस्वामी से इस्तीफे की मांग कर दी है. लगातार चुनावी हार की वजह से पार्टी के भीतर संभावित फूट की अटकलों को तेज कर दिया है.
तमिलनाडु की राजनीति में कभी अजेय मानी जाने वाली अन्नाद्रमुक आज अपने वजूद की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रही है. लगातार चौथी हार और आंतरिक बगावत ने 'दो पत्तों' वाली इस विरासत को दो फाड़ होने के कगार पर खड़ा कर दिया है.
तमिलनाडु में सरकार गठन के बीच CPI और CPI(M) ने विजय की टीवीके को बाहरी समर्थन देने का फैसला किया है. वाम दलों ने खुलासा किया कि डीएमके चाहती थी कि वे एआईएडीएमके को समर्थन दें, लेकिन इसे अस्वीकार्य मानते हुए उन्होंने टीवीके का साथ चुना. एमए बेबी ने कहा कि वाम दल डीएमके के साथ वैचारिक रिश्ते जारी रखेंगे, लेकिन टीवीके सरकार में कोई मंत्री पद नहीं मांगेंगे.
थलपति विजय और अरविंद केजरीवाल दोनों ही स्थापित व्यवस्था को चुनौती देने वाले 'डिसरप्टर्स' के रूप में उभरे, जहां विजय का करिश्मा सिनेमाई पर्दे से आता है, वहीं केजरीवाल का आधार ज़मीनी सक्रियता थी, लेकिन दोनों ही जनता की राजनीतिक हताशा और बदलाव की तीव्र आकांक्षा के प्रतीक हैं.
तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को कांग्रेस का समर्थन मिल गया है, जिससे तमिलनाडु में सत्ता गठन का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है. इसी बीच अभिनेता-राजनेता विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है.
कांग्रेस द्वारा TVK को समर्थन देने के फैसले ने सियासी हलचल तेज कर दी है. DMK ने इसे गठबंधन के साथ विश्वासघात बताते हुए तीखा हमला बोला है. पार्टी के वरिष्ठ नेता डीआर बालू ने कांग्रेस पर अवसरवादिता का आरोप लगाया है.
तमिलनाडु की राजनीति में विजय की एंट्री सिर्फ एक सुपरस्टार की सफलता नहीं, बल्कि पिता-पुत्र के संघर्ष, सपनों और रिश्तों की कहानी भी बन गई है. कभी बेटे को फिल्मों में लॉन्च करने वाले एसए चंद्रशेखर आज उसी विजय की राजनीतिक जीत पर गर्व कर रहे हैं. कानूनी विवाद, रिश्तों में दूरियां और फिर भावनात्मक मेल-मिलाप के बाद अब विजय सत्ता के सबसे बड़े दरवाजे तक पहुंच चुके हैं.
तमिलनाडु में चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी टीवीके सरकार गठन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया है, जबकि डीएमके ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है. पहली बार चुनाव लड़कर 108 सीटें जीतने वाली टीवीके अब बहुमत जुटाने और नई सरकार बनाने की कोशिशों में लगी हुई है.