VCK
AIADMK
TVK
NTK
नोटा
NOTA
IND
BSP
IND
MSK
IND
IND
IND
IND
TVVK
THAKK
Tindivanam Assembly Election Result Live: तमिलनाडु की इस सीट पर Vanni Arasu ने Arjunan. P को हराया, जानिए किसे मिले कितने वोट
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 Live: दिग्गज उम्मीदवारों में कौन खुश होगा, किसे लगेगा झटका? जानें रुझानों में कौन आगे और कौन पीछे?
Tindivanam Chunav Results 2026 Live: तिंडीवनम विधानसभा सीट पर यह क्या हो गया!
Tindivanam Vidhan Sabha Result Live: तमिलनाडु इलेक्शन रिजल्ट अपडेट्स कैसे चेक करें?
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 Live: दिग्गज उम्मीदवारों में कौन खुश होगा, किसे लगेगा झटका? जानें रुझानों में कौन आगे और कौन पीछे?
Tindivanam Chunav Results 2026 Live: तिंडीवनम विधानसभा सीट पर यह क्या हो गया!
तिंडीवनम उत्तरी विल्लुपुरम जिले का एक महत्वपूर्ण अर्ध-शहरी क्षेत्र है. यह एक विधानसभा क्षेत्र भी है. इसे “उत्तर तमिलनाडु का प्रवेश द्वार” कहा जाता है, क्योंकि यह चेन्नई, पुडुचेरी, विल्लुपुरम, जिंजी और तिरुवन्नामलै को जोड़ने वाले प्रमुख राजमार्ग चौराहे पर स्थित है. यह क्षेत्र परिवहन, व्यापार और प्रशासन का केंद्र है, जहां शहरी सुविधाएं और ग्रामीण जरूरतें साथ-साथ मौजूद हैं.
यहां के मतदाताओं में व्यापारी, परिवहन से जुड़े लोग, सरकारी कर्मचारी, किसान, मजदूर और सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं. शहर के लोग सड़कों, जल निकासी, ट्रैफिक और सरकारी दफ्तरों तक आसान पहुंच चाहते हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में सिंचाई, पेयजल और कृषि से जुड़े मुद्दे अहम हैं. तिंडीवनम की सड़क और रेल कनेक्टिविटी अच्छी है, लेकिन शहर के अंदरूनी रास्तों, बाजार क्षेत्रों और गांवों की सड़कों पर जाम, जलभराव और ढांचागत दबाव की समस्या रहती है. यहां बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार क्षेत्र, सरकारी अस्पताल, तालुक कार्यालय और राजमार्ग जंक्शन प्रमुख स्थान हैं.
यह क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, जहां श्री मंगलांबिगै समेत थिंडीश्वरर मंदिर, मयलम का चंद्रमौलीश्वरर मंदिर और तिंडीवनम का लक्ष्मी नरसिंहर मंदिर स्थित हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिंडीवनम के. राममूर्ति का जन्म यहीं हुआ था और पीएमके के संस्थापक डॉ. रामदास के भी यहां दो निवास हैं.
क्षेत्र की मुख्य समस्याओं में जलभराव, ट्रैफिक जाम, पीने के पानी की कमी, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव, खराब सड़कें, कचरा प्रबंधन, सिंचाई और युवाओं के लिए रोजगार शामिल हैं. कुल मिलाकर, यहां के मतदाता नेताओं को उनके कामकाज, उपलब्धता और समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई के आधार पर परखते हैं.
Seethapathy P
DMK
Pachimuthu P
NTK
Chandralekha K
DMDK
Poyathu @ Anbin Poyyamozhi S
MNM
Nota
NOTA
Govindasamy A
BSP
Ilavarasan K
ADK
Thambiraj A
IND
Settu M
DESMI
Vetrivendhan S
IND
Viswanathan S A
AINPMK
Gokulakrishnan M
IND
Arulmaran J
IND
Mohan A
MSK
Vinoth S
IND
तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले बड़ा कानूनी मोड़ आ गया है. मद्रास हाईकोर्ट ने TVK विधायक श्रीनिवास सेतुपति को सदन में वोट देने से रोक दिया, जिसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. पोस्टल बैलेट विवाद से जुड़ा यह मामला अब राज्य की सियासत के साथ संवैधानिक बहस का केंद्र बन गया है.
तमिलनाडु में AIADMK के भीतर अब खुली बगावत दिखाई देने लगी है. पार्टी के दो गुट अलग-अलग दावों के साथ प्रोटेम स्पीकर से मिलने पहुंचे हैं. एक गुट एडप्पादी K पलानीस्वामी को विधायक दल का नेता बनाए रखने के पक्ष में है, जबकि दूसरा गुट नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहा है.
तमिलनाडु चुनावों में हार के बाद AIADMK के भीतर बगावत सामने आई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता CV शनमुगम से जुड़े विधायकों और पूर्व मंत्रियों के एक गुट ने पार्टी प्रमुख पलानीस्वामी से इस्तीफे की मांग कर दी है. लगातार चुनावी हार की वजह से पार्टी के भीतर संभावित फूट की अटकलों को तेज कर दिया है.
तमिलनाडु की राजनीति में कभी अजेय मानी जाने वाली अन्नाद्रमुक आज अपने वजूद की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रही है. लगातार चौथी हार और आंतरिक बगावत ने 'दो पत्तों' वाली इस विरासत को दो फाड़ होने के कगार पर खड़ा कर दिया है.
तमिलनाडु में सरकार गठन के बीच CPI और CPI(M) ने विजय की टीवीके को बाहरी समर्थन देने का फैसला किया है. वाम दलों ने खुलासा किया कि डीएमके चाहती थी कि वे एआईएडीएमके को समर्थन दें, लेकिन इसे अस्वीकार्य मानते हुए उन्होंने टीवीके का साथ चुना. एमए बेबी ने कहा कि वाम दल डीएमके के साथ वैचारिक रिश्ते जारी रखेंगे, लेकिन टीवीके सरकार में कोई मंत्री पद नहीं मांगेंगे.
थलपति विजय और अरविंद केजरीवाल दोनों ही स्थापित व्यवस्था को चुनौती देने वाले 'डिसरप्टर्स' के रूप में उभरे, जहां विजय का करिश्मा सिनेमाई पर्दे से आता है, वहीं केजरीवाल का आधार ज़मीनी सक्रियता थी, लेकिन दोनों ही जनता की राजनीतिक हताशा और बदलाव की तीव्र आकांक्षा के प्रतीक हैं.
तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को कांग्रेस का समर्थन मिल गया है, जिससे तमिलनाडु में सत्ता गठन का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है. इसी बीच अभिनेता-राजनेता विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है.
कांग्रेस द्वारा TVK को समर्थन देने के फैसले ने सियासी हलचल तेज कर दी है. DMK ने इसे गठबंधन के साथ विश्वासघात बताते हुए तीखा हमला बोला है. पार्टी के वरिष्ठ नेता डीआर बालू ने कांग्रेस पर अवसरवादिता का आरोप लगाया है.
तमिलनाडु की राजनीति में विजय की एंट्री सिर्फ एक सुपरस्टार की सफलता नहीं, बल्कि पिता-पुत्र के संघर्ष, सपनों और रिश्तों की कहानी भी बन गई है. कभी बेटे को फिल्मों में लॉन्च करने वाले एसए चंद्रशेखर आज उसी विजय की राजनीतिक जीत पर गर्व कर रहे हैं. कानूनी विवाद, रिश्तों में दूरियां और फिर भावनात्मक मेल-मिलाप के बाद अब विजय सत्ता के सबसे बड़े दरवाजे तक पहुंच चुके हैं.
तमिलनाडु में चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी टीवीके सरकार गठन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया है, जबकि डीएमके ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है. पहली बार चुनाव लड़कर 108 सीटें जीतने वाली टीवीके अब बहुमत जुटाने और नई सरकार बनाने की कोशिशों में लगी हुई है.