scorecardresearch
 

Jharkhand Chunav 2024: आजसू को 10 सीट, जेडीयू को 2 और LJP को 1... झारखंड NDA में हुआ सीटों का बंटवारा

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के सीटों का बंटवारा हो गया है.  आजसू 10 सीटों पर लड़ेगी जबकि जेडीयू को 2 सीट दी दी गई है. वहीं चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी को चतरा की एक सीट दी गई है बाकी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी.

Advertisement
X
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एनडीए के नेता
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एनडीए के नेता

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के सीटों का बंटवारा हो गया है.  आजसू 10 सीटों पर लड़ेगी जबकि जेडीयू को 2 सीट दी दी गई है. वहीं चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी को चतरा की एक सीट दी गई है बाकी 68 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी.

केंद्रीय मंत्री और झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "झारखंड में भाजपा, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU), जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) मिलकर चुनाव लड़ेंगे. सीट बंटवारे पर भी सहमति बन गई है और जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी..."

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी चुनाव सह प्रभारी हेमंत बिस्व सरमा ने कहा कि चुनाव पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. बीजेपी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और आजसू को 10 सीटें दी गई हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी AAP, महाराष्ट्र में INDIA ब्लॉक को सपोर्ट कर सकती है पार्टी

आजसू इन 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

1-सिल्ली
2- रामगढ़
3- गोमिया
4- इचागढ़
5- मांडू
6- जुगसलिया
7- डुमरी
8- पाकुड़
9- लोहरदगा
10- मनोहरपुर

2 सीटों पर जेडीयू
1-जमशेदपुर पश्चिम
2- तमाड़

Advertisement

एक सीट चतरा पर एलजेपी लड़ेगी.

दो चरणों में होगी वोटिंग

झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग होगी और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान होगा. इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, झारखंड में कुल मतदाता की संख्या 2,55,18,642 हैं, जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 1,29,97,325 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,25,20,910 है. यानी महिलाओं की सहभागिता बढ़ी है.

यह भी पढ़ें: आम चुनाव के बाद गठबंधनों की पहली फाइट... झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव INDIA ब्लॉक के लिए रियल टेस्ट कैसे हैं?

झारखंड में कितनी सीटों की फाइट

छोटा नागपुर के पठार पर जंगलों से आच्छादित झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटों के लिए चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 42 सीटों का है. पिछले यानि 2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो 30 सीटें जीतकर जेएमएम सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement