यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) ने डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) भरने की तारीख को बढ़ा दिया है. मेन्स एग्जाम के लिए अब आवेदन 13 नवंबर तक भरे जा सकते हैं.
दरअसल, UPSC मेन्स एग्जाम की तारीख पहले 11 नवंबर तक ही थी जिसे अब बढ़ाया गया है. जल्द ही UPSC के वेबसाइट पर मेन्स एग्जाम के एडमिट कार्ड भी उपलब्ध हो जाएंगे.
4 दिसंबर को UPSC मेन्स एग्जाम का आयोजन किया जाएगा. मेन्स एग्जाम में पास होने वाले स्टूडेंट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.