दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में गर्वनिंग बॉडी के सदस्यों की नियुक्ति तक रोक लगा दी गई है. उच्च शिक्षा निदेशालय ने आदेश में कहा है कि सभी कॉलेज गवर्निंग बॉडी का गठन होने तक किसी भी पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं कर सकते.
निदेशालय ने दिल्ली सरकार से वित्तपोषित यूनिवर्सिटी के 9 कॉलेजों को लिखित में आदेश दिया है. इन कॉलेजों में भास्कराचार्य कॉलेज, अदिति महाविद्यालय, सत्यवती कॉलेज, मोतीलाल नेहरू कॉलेज, कालिंदी कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज, शहीद भगत सिंह कॉलेज, शहीद राजगुरू कॉलेज और लक्ष्मीबाई कॉलेज शामिल हैं.
दरअसल दिल्ली सरकार और डीयू की एग्जीक्यूटिव काउंसिल को हर कॉलेज से 5 सदस्यों को नॉमिनेट करना होता है. सरकार चाहती है कि गवर्निंग बॉडी में अच्छे सदस्यों को चुना जाए इसके लिए एग्जीक्यूटिव काउंसिल एक लिस्ट तैयार कर रही है.