उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) ने क्लीनिकल रिसर्च और एजुकेशनल एक्सचेंज के लिए कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल कॉलेज से करार किया है.
केजीएमयू के प्रोफेसर विकांत ने बताया कि केजीएमयू विश्वस्तर पर रिसर्च कार्य के लिए तैयार हो गया है.
एडवांस रिसर्च सेंटर के तैयार हो जाने के बाद विदेशी मेडिकल कॉलेजों से भी एक्सपर्ट यहां आकर जटिल बीमारियों पर रिसर्च कर सकते हैं. कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल कॉलेज से भी इसी के तहत करार किया गया है.
इससे पहले, पूर्व कुलपति प्रो. डीके गुप्त भी विदेशी मेडिकल कॉलेजों से क्लीनिकल रिसर्च के लिए करार कर चुके हैं.