scorecardresearch
 
दिल्ली के एजुकेशन सिस्टम को मरम्मत की जरूरत: सिसोदिया

दिल्ली के एजुकेशन सिस्टम में जल्द ही काफी सुधार देखने को मिल सकते हैं. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने टीचर्स ट्रेनिंग पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के एजुकेशन सिस्टम में काफी सुधार की जरूरत है.

Advertisement
X
Manish Sisodia

एसोचैम के एक समारोह में सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में एजुकेशन सिस्टम के 'संपूर्ण विचार' को बदलने की जरूरत है क्योंकि इसमें टीचर्स को सबसे कम महत्व दिया जाता है.

दिल्ली के शिक्षामंत्री का भी प्रभार संभाल रहे सिसोदिया ने कहा कि मौजूदा सिस्टम में अभी तक शिक्षा के क्षेत्र में टीचर्स बुनियादी भूमिका निभाते हैं. वे न्यून महत्व के हैं. इस सिस्टम में शिक्षा को काफी अवैज्ञानिक तरीके से जगह मिली है और हम इसे बदलने की दिशा में काम कर रहे हैं.

सिसोदिया ने कहा, 'हम टीचर्स की भूमिका की प्रोन्नति की दिशा में काम कर रहे हैं और वे टीचर्स को एजुकेशन सिस्टम के पायलट के रूप में प्रोन्नत करना चाहते हैं और इसके अलावा दूसरे यहां तक कि शिक्षा मंत्री भी सहयोगी कर्मचारी की तरह काम करेंगे.'उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने स्कूलों में बेहतर प्रशिक्षित शिक्षकों की जरूरत है.

Advertisement

-इनपुट आईएएनएस

Advertisement
Advertisement