सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार होम गार्ड के पदों पर नौकरी निकाली थी. जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है वह आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
परीक्षा का आयोजन 29 दिसंबर 2019 को किया जाएगा. ये परीक्षा 10 और 12 बजे आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं.
जिन उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई हो रही है वह 26 और 27 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक हार्डिंग रोड पटना में बिहार सीएसबीसी कार्यालय में जा सकते हैं. ऐसे उम्मीदवारों को एक डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्रदान किया जाएगा.
ऐसे डाउलोड करें एडमिट कार्ड
स्टेप 1- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2- ‘Download your e-Admit Card for Written Examination of BHG Constable Driver. (Advt. No. 03/2019)’ पर लिंक क्लिक करें.
स्टेप 3- अब ‘Download written admit card’ पर क्लिक करें.
स्टेप 4- अब इस एडमिट कार्ड का एक प्रिंट निकाल लें.