scorecardresearch
 

CBSE CTET 2018: आंसर- की जारी, ctet.nic.in पर देखें

CTET 2018: खत्म हुआ इंतजार... ऐसे देखें आंसर की...

Advertisement
X
CBSE CTET 2018 Answer Key 2018
CBSE CTET 2018 Answer Key 2018

9 दिसंबर को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है. जिन उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी है वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाकर देख सकते हैं.

कैसे चेक करें CTET 2018 आंसरी की

स्टेप 1:  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाएं.

स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए "Answer Key" लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: नया पेज खुलेगा, उसमें मांगी गई जानकारियां भरें.

स्टेप 4: अब सबमिट करें.

स्टेप 5: आंसर की आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगी.

BPSC 64th Answer Key : आंसर-की जारी, 7 जनवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति

बता दें, सीटेट परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों की मार्कशीट उनके डिजिटल लॉकर अकाउंट में जारी की जाएगी. बता दें, डिजीलॉकर अपने प्रमाणपत्रों को रखने का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है. इस पर अकांउट बनाकर या एप डाउनलोड कर अपने प्रमाणपत्र इस पर रखे जा सकते हैं.  सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा के अंकपत्र इस पर देना शुरू कर दिया है.

Advertisement

हिजाब पहनी छात्रा को नेट परीक्षा देने से रोकने के मामले में यूजीसी को नोटिस

सीटेट की  परीक्षा का आयोजन 2 साल बाद 9 दिसंबर को हुआ था जिसमें करीब 16,91,088 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया. जिसमें 12 लाख से ज्यादा पुरुष, 9 लाख से ज्याद महिलाएं, 199 ट्रांसजेंडर और 33,107 दिव्यांग उम्मीदवार शामिल थे. यह परीक्षा देश के 92 शहरों में  2296  परीक्षा सेंटर में  3208 निरीक्षकों और 730 अधिकारियों की देखरेख में संपन्न की गई थी.

बता दें, सीटेट परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों के 60 प्रतिशत अंक आने जरूरी है.. एसएससी/ एसटी/ ओबीसी/ दिव्यांग उम्मीदवारों को इसमें 5 नंबर की छूट दी गई है. सीटेट परीक्षा क्वालिफाई करने के बाद ये सर्टिफिकेट 7 सालों के लिए मान्य होगा.

Advertisement
Advertisement