scorecardresearch
 

Bihar Board 2018 : 20 से 25 के बीच आ सकता है 12वीं कक्षा का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट 20 से 25 मई के बीच घोषित कर दिया जाएगा.

Advertisement
X
Bihar BSEB 12th results 2018
Bihar BSEB 12th results 2018

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) कक्षा 12वीं का रिजल्ट 14 मई को नहीं बल्कि 20 से 25 मई के बीच आ सकता है. बीएसईबी के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (पीआरओ) राजीव दुबे ने इस बात की पुष्टि की है. बता दें,  इस साल 12वीं की परीक्षाएं 1,384 केंद्रों पर 6 से 16 फरवरी तक चली थी. जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी है वह आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.

पहले खबरें आ रही थी कि रिजल्ट 14 मई को घोषित किया जाएगा, लेकिन स्क्रूटिनी प्रोसेस में देरी होने की वजह से रिजल्ट को कुछ दिन के लिए टाल दिया गया है. वहीं बीएसईबी की ओर से अभी तक रिजल्ट्स की तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र bihar.indiaresults.com और examresults.net पर भी रिजल्ट देख सकते हैं. बताया जा रहा है बिहार बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जून महीने के दूसरे हफ्ते में आ सकता है. इस साल 17 लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी है वहीं 12 लाख से ज्यादा छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी है.

Advertisement

ऐसे देखें रिजल्ट

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाएं.

- BSEB Class 10th Results 2018 या BSEB Class 12th Results 2018 पर क्लिक करें.

- रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारियां भरें.

- सबमिट पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट आपके सामने होगा.

- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.

SMS से देखें रिजल्ट

छात्र SMS के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. 12वीं कक्षा के छात्र BSEB12S/A/CROLLNUMBER लिखकर 56263 पर मैसेज भेजकर रिजल्ट देख सकते हैं.

आपको बता दें, इस साल बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में बेहतर होने की संभावना जताई जा रही है. पिछले साल साइंस स्ट्रीम में महज 30.11 प्रतिशत छात्र ही पास हो पाए थे, 37 प्रतिशत आर्ट्स स्ट्रीम के और कॉमर्स में 73.76 फीसदी छात्र सफल रहे थे.

Advertisement
Advertisement