यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. उनके लिए बड़ी खबर सामने आई है. आयोग ने प्रीलिम्स परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. उम्मीदवार UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं. खास बात ये है कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब आयोग की ओर से परीक्षा खत्म होने के तीन दिनों के अंदर आंसर की जारी कर दी है.
पहली बार हुआ ऐसा
बता दें कि अभी तक आयोग फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर की जारी करता था लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब आयोग ने परीक्षा के तीन दिनों के अंदर की आंसर की जारी कर दिया है.
एक प्रश्न किया गया ड्रॉप
आयोग की ओर से जारी आंसर की में जनरल स्टडीज पेपर से एक प्रश्न को ड्रॉप कर दिया गया है. वहीं, अगर किसी उम्मीदवार को किसी भी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 31 मई 2026 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है. इसके लिए उम्मीदवारों को तीन प्रमाण देने होंगे.
यहां से डायरेक्ट चेक करें-
सामान्य अध्ययन पेपर - I
सामान्य अध्ययन पेपर - II
5.49 लाख उम्मीदवारों ने दी परीक्षा
बता दें कि इस साल देशभर के 83 शहरों में आयोजित हुई परीक्षा में कुल 2,072 केंद्र बनाए गए थे. आयोग के मुताबिक, 8.19 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से करीब 5.49 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन दो सेशन में किया गया था.
ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
होमपेज में What's New' में सिविल सर्विस एग्जाम 2026 लिंक पर क्लिक करें.
यहां पर दिए गए पेपर के पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें.
यूपीएससी की प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगी.