scorecardresearch
 

Rajasthan Police Constable PET 2022: रिजल्‍ट जारी, जानें कब शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

Rajasthan Police Constable PET 2022 Date, Sarkari Naukri 2022: जो उम्‍मीदवार लिखित परीक्षा में पास हुए हैं, उन्‍हें अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए आमंत्रित किया जाएगा. इसमें पुरुष उम्‍मीदवारों को 25 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी जबकि महिला उम्‍मीदवारों को 35 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी.

Advertisement
X
Rajasthan Police Constable PET 2022:
Rajasthan Police Constable PET 2022:

राजस्‍थान पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्‍ट और फाइनल आंसर की जारी किए जा चुके हैं. बड़ी संख्‍या में उम्‍मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे जिन्‍हें लंबे समय से अपने रिजल्‍ट का इंतजार था. विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखित परीक्षा में क्‍वालिफाई हुए उम्‍मीदवारों की मेरिट लिस्‍ट जारी कर दी है. रिजल्‍ट परीक्षा की फाइनल आंसर की पर आधारित हैं जिसे रिजल्‍ट के साथ ही जारी कर दिया गया है. 

जो उम्‍मीदवार परीक्षा में पास हुए हैं वे अब आगे की भर्ती प्रक्रिया की जानकारी कर लें. बता दें कि चयनित उम्‍मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए आमंत्रित किया जाएगा. इसमें उम्‍मीदवारों को निर्धारित समय में दौड़ पूरी करनी होगी. पुरुष उम्‍मीदवारों को 25 मिनट में 5 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी जबकि महिला उम्‍मीदवारों को 35 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी. इसके अलावा उम्‍मीदवारों के शारीरिक माप भी लिए जाएंगे. 

अभी PET की डेट्स का ऐलान नहीं किया गया है. जारी रिजल्‍ट में कहा गया है कि शारीरिक दक्षता/ मापन परीक्षा जल्‍द आयोजित की जाएगी जिसके लिए निर्धारित डेट की जानकारी अलग से जारी की जाएगी. संभव है कि सितंबर के पहले सप्‍ताह में फिजिकल टेस्‍ट आयोजित किए जा सकते हैं. उम्‍मीदवार अपनी शारीरिक भर्ती के लिए तैयार तेज़ कर दें.

Advertisement

शारीरिक परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स का डॉक्‍यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा जिसके बाद उम्‍मीदवार अंतिम रूप से चयनित किए जाएंगे. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्‍ट की डेट और अन्‍य डिटेल्‍स वेबसाइट पर जल्‍द जारी की जाएगी. जो उम्‍मीदवार लिखित परीक्षा में पास हुए हैं, वे फिजिकल टेस्‍ट के लिए किसी भी अपडेट को ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे.

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए


 

Advertisement
Advertisement