scorecardresearch
 

MP Board Result 2023: इन वेबसाइट्स पर मिलेगा एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्‍ट, अभी कर लें बुकमार्क

MP Board 10th, 12th Result 2023: एमपी बोर्ड ने कॉपियों के मूल्‍यांकन का काम पूरा कर लिया है और अब रिजल्‍ट जारी करने के लिए तैयार है. रिजल्‍ट डेट और टाइम के संबंध में अभी तक कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है, मगर संभव है कि बोर्ड कुछ ही समय में बोर्ड रिजल्‍ट डेट का ऐलान कर दिया जाएगा. 

Advertisement
X
MP Board 10th 12th Result 2023
MP Board 10th 12th Result 2023

MP Board 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवारों का रिजल्‍ट जल्‍द जारी होने वाला है. एमपी बोर्ड ने कॉपियों के मूल्‍यांकन का काम पूरा कर लिया है और अब रिजल्‍ट जारी करने के लिए तैयार है. रिजल्‍ट डेट और टाइम के संबंध में अभी तक कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है, मगर संभव है कि बोर्ड कुछ ही समय में बोर्ड रिजल्‍ट डेट का ऐलान कर सकता है. 

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 01 मार्च से 27 मार्च तक, जबकि एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 02 मार्च से 05 अप्रैल तक आयोजित की गई हैं. परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का रिजल्‍ट का इंतजार अब बहुत जल्‍द खत्‍म होने वाला है. रिजल्‍ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. छात्रों को सलाह है कि वे रिजल्‍ट पेज को अभी बुकमार्क कर लें. रिजल्‍ट की घोषणा होते ही स्‍टूडेंट्स एक क्लिक में अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्‍ट
mpbse.nic.in
mpresults.nic.in
mpbse.mponline.gov.in

इस वर्ष एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं - 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 8 लाख से अधिक स्‍टूडेंट्स शामिल हुए हैं. जानकारी की मानें तो बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्‍ट एक साथ जारी कर सकता है. किसी भी अन्‍य अपडेट के लिए उम्मीदवार एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement