scorecardresearch
 

CBSE ने माना- हां हमारी गलती है! वेदांत की फीज‍िक्स कॉपी की जगह अपलोड हुई दूसरे की कॉपी

सीबीएसई ने कक्षा 12 की कॉपियों के मूल्यांकन में हुई गलती को स्वीकार किया है. वेदांत की आंसर शीट मिसमैच मामले में बोर्ड ने अपनी गलती मान ली है. इसके बाद से बोर्ड ने वेदांत के परिवार से संपर्क कर रिजल्ट औप फोटोकॉपी अपडेट करने का भरोसा दिया है.  

Advertisement
X
CBSE Class 12 Physics Answer Sheet Error (Photo : Pexels)
CBSE Class 12 Physics Answer Sheet Error (Photo : Pexels)

सीबीएसई ने कक्षा 12 का रिजल्ट जब से जारी हुआ है तब से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कॉपियों के मूल्यांकन में हुई गलतियों का मामला बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच बोर्ड ने मूल्यांकन में हुई गड़बड़ी को स्वीकार कर लिया है. यह मामला तब सामने आया जब छात्र वेदांत ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि ऑनलाइन सिस्टम में दिखाई गई फिजिक्स की उत्तर पुस्तिका उसकी नहीं है. इसके बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ गई कि कहीं गलत कॉपी जांचने से नंबर और कॉलेज एडमिशन पर असर न पड़े. 

विवाद बढ़ने के बाद सीबीएसई ने जांच की और माना कि दो मामलों में गड़बड़ी हुई है. बोर्ड ने कहा कि प्रभावित छात्रों के अंक दोबारा सही किए जाएंगे. इस घटना ने छात्रों के बीच मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता और भरोसे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

क्या है पूरा मामला? 

बता दें कि पहले ऑन स्क्रीन मार्किंग में गड़बड़ी और ब्लर आंसर शीट की शिकायतें आ रही थीं. लेकिन अब शिकायतें कॉपी की मिसमैच तक पहुंच गया. जहां वेदांत नाम के एक छात्र ने बताया कि उसे किसी और की आंसर शीट भेज दी गई. जिसके लिए उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पूरा मामला शेयर किया. पहले तो उसे ट्रोल का सामना करना पड़ा. लेकिन जब बोर्ड की ओर से इस पूरे मामले पर एक्शन लिया गया तो मालूम चला कि ये कॉपी वाकई में वेदांत की नहीं थी. 

Advertisement

23 मई को वेदांत ने X पर कई पोस्ट शेयर किए, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करने और यह पता चलने के बाद कि सीबीएसई द्वारा साझा की गई फिजिक्स की उत्तर पुस्तिका किसी और की है. वह पूरी तरह से टूट गए थे. 

CBSE ने मानी गलती

मामले के तूल पकड़ने के बाद CBSE ने एक्शन लेते हुए बोर्ड ने खुद वेदांत के परिवार से संपर्क किया और आश्वासन दिया है कि इस गलती को जल्द ही सुधार लिया जाएगा. CBSE छात्र की सही फोटोकॉपी भी उपलब्ध कराएगा और उसके मुताबिक रिजल्ट को अपडेट भी करेगा. 

एक और मामले ने पकड़ा तूल 

वेदांत के अलावा भी बोर्ड को एक अन्य शिकायत मिली है जिसे लेकर बोर्ड ने अपनी गलती मानी है. बोर्ड के संयुक्त सचिव ने भी वेदांत को पत्र लिखकर उनकी सही कॉपी भेजने की पुष्टि की कि है. छात्र को भेजे गए ईमेल में बोर्ड ने लिखा कि उसकी सही फिजिक्स की उत्तर पुस्तिका देख ली गई है और नए अंकों के आधार पर रिजल्ट जल्द अपडेट कर दिया जाएगा. इससे साफ हो गया कि छात्र की शिकायत सही थी और मूल्यांकन में गड़बड़ी हुई थी.

Advertisement

इसी तरह का एक मामला केमिस्ट्री की उत्तर पुस्तिका में भी सामने आया. एक छात्र ने सोशल मीडिया पर बताया कि सीबीएसई ने उनकी शिकायत को सही माना है.  छात्र ने उन लोगों का धन्यवाद भी किया जिन्होंने इस मुद्दे को उठाने में मदद की. अब छात्र बोर्ड की अगली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement