Image shown a building CBSE Board Result 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बोर्ड किसी भी समय रिजल्ट की तारीख और समय (Date and Time) का आधिकारिक नोटिस जारी कर सकता है. इस साल परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं, और अब बोर्ड परिणाम जारी करने की अंतिम प्रक्रिया में है. सीबीएसई आमतौर पर बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक रिजल्ट घोषित करने के लिए जाना जाता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड और रोल नंबर तैयार रखें.
CBSE Board 10th 12th Result: रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र न केवल आधिकारिक वेबसाइट, बल्कि उमंग ऐप (UMANG App), डिजीलॉकर (DigiLocker) और SMS के जरिए भी अपना स्कोर चेक कर सकेंगे. पिछले साल की तरह इस बार भी बोर्ड मेरिट लिस्ट और 'फर्स्ट-सेकंड' डिवीजन जैसी घोषणाएं नहीं करेगा ताकि छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोका जा सके. हालांकि, बोर्ड टॉप 0.1% छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान करेगा. छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे. तकनीकी गड़बड़ी से बचने के लिए सीबीएसई ने इस बार क्लाउड-बेस्ड सर्वर का इस्तेमाल किया है ताकि लाखों छात्र एक साथ बिना किसी बाधा के रिजल्ट देख सकें.
सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में करीब 25 लाख छात्र शामिल हुए थे. बोर्ड लगभग सभी कॉपियों की जांच पूरी कर चुका है और जल्द ही रिजल्ट की तारीख और समय का ऐलान कर सकता है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दे केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ध्यान दें.
बोर्ड अब अपने एग्जाम कॉपी चेक करने के तरीके को भी बदल रहा है. कॉपी चेक करने के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है. बोर्ड ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम की शुरुआत की है, जिसमें अब कॉपियों को स्कैन करके कंप्यूटर स्क्रीन पर चेक किया जाएगा.
कई बार रिजल्ट जारी होते ही बड़ी संख्या में छात्र वेबसाइट पर जाते जिसके कारण साइट स्लो हो जाती है. ऐसे में छात्र इन साइट पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in
बोर्ड जल्द ही 10वीं कक्षा की परीक्षा का ऐलान रिजल्ट जारी होने के बाद किया जाएगा. हालांकि, यह परीक्षा जुलाई या अगस्त में कराई जाती है. ये परीक्षा उन छात्रों के लिए बेहद जरूरी है जो, बोर्ड परीक्षा में दो बार पास नहीं हो पाए.
इस साल करीब 43 लाख छात्र CBSE बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें लगभग 25 लाख छात्र 10वीं के हैं, जबकि करीब 18.5 लाख छात्र 12वीं के हैं. 10वीं की परीक्षाएं देशभर में 8,074 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं.
सीबीएसई 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है. अब अंकों को सर्वर पर अपलोड करने का डेटा वेरिफिकेशन चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक, 10वीं का रिजल्ट 12वीं के साथ या उसके एक दिन पहले-पीछे जारी किया जा सकता है.
सूत्रों के अनुसार बोर्ड कोशिश कर रहा है कि रिजल्ट समय से घोषित हो ताकि CUET और विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित न हो. शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर रिजल्ट जारी होने से छात्रों की काउंसलिंग और करियर प्लानिंग आसान हो जाएगी.
CBSE रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद री-इवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन की सुविधा देगा. जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे निर्धारित फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे. पिछले वर्षों की तरह इस बार भी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी.
CBSE ने स्कूल प्रशासन के लिए अलग रिजल्ट लॉगिन सिस्टम तैयार किया है. स्कूल अपने छात्रों का पूरा रिजल्ट डेटा एक साथ डाउनलोड कर सकेंगे. इससे स्कूल स्तर पर रिजल्ट एनालिसिस और आगे की शैक्षणिक योजना बनाने में आसानी होगी.
बोर्ड सूत्रों के मुताबिक रिजल्ट तैयार करते समय मार्क्स मॉडरेशन पॉलिसी लागू रहेगी. इसका उद्देश्य अलग-अलग परीक्षा केंद्रों के मूल्यांकन अंतर को संतुलित करना है. इससे छात्रों को निष्पक्ष परिणाम मिलने में मदद मिलती है और कठिन पेपर का असर कम किया जाता है.
CBSE ने छात्रों और अभिभावकों को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी नोटिस से सावधान रहने को कहा है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट डेट केवल आधिकारिक वेबसाइट और verified सोशल हैंडल पर ही जारी होगी. छात्रों को किसी अनऑफिशियल लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई है.
पिछले ट्रेंड के आधार पर माना जा रहा है कि CBSE पहले कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. इसके बाद 10वीं के नतीजे घोषित होंगे. बोर्ड आमतौर पर उच्च शिक्षा प्रवेश प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए 12वीं का रिजल्ट पहले जारी करता है ताकि कॉलेज एडमिशन समय पर शुरू हो सकें.
रिजल्ट के बाद छात्रों के तनाव को कम करने के लिए सीबीएसई एक 'काउंसलिंग हेल्पलाइन' नंबर भी जारी करेगा. यदि किसी छात्र को अपने अंकों को लेकर उलझन है या भविष्य के करियर को लेकर चिंता है, तो वे बोर्ड के विशेषज्ञों से बात कर सकेंगे.
सीबीएसई 12वीं पास करने वाले छात्रों को कॉलेज एडमिशन के लिए माइग्रेशन सर्टिफिकेट की जरूरत होती है. बोर्ड इस साल रिजल्ट के साथ ही डिजिटल माइग्रेशन सर्टिफिकेट डिजीलॉकर पर अपलोड कर देगा, जिसे छात्र कहीं भी ऑनलाइन इस्तेमाल कर सकते हैं.
सरकारी उमंग ऐप के माध्यम से भी सीबीएसई रिजल्ट एक्सेस किया जा सकता है. छात्रों को ऐप डाउनलोड करके 'CBSE' सेक्शन में जाना होगा और अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा. यह तरीका हैवी ट्रैफिक के दौरान काफी कारगर साबित होता है.
मानसिक स्वास्थ्य और छात्रों पर दबाव को कम करने के लिए सीबीएसई इस साल भी आधिकारिक टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करेगा. हालांकि, छात्रों को उनके विषयों के अनुसार ग्रेड (A1 से E) प्रदान किए जाएंगे. मेरिट सर्टिफिकेट केवल विषयवार सर्वोच्च अंक पाने वालों को मिलेगा.
जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे, उनके लिए बोर्ड 'पूरक परीक्षा' (Supplementary Exam) आयोजित करेगा. यह परीक्षाएं रिजल्ट घोषित होने के लगभग एक महीने बाद होंगी, जिससे छात्रों का साल बर्बाद होने से बच जाएगा.
12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है कि ऑनलाइन रिजल्ट के तुरंत बाद उन्हें 'प्रोविजनल मार्कशीट' दी जाएगी. यह मार्कशीट सीयूईटी (CUET) और अन्य विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए प्रारंभिक तौर पर मान्य होगी. ओरिजिनल मार्कशीट कुछ सप्ताह बाद स्कूलों को भेजी जाएगी.
सीबीएसई 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है. अब अंकों को सर्वर पर अपलोड करने का डेटा वेरिफिकेशन चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक, 10वीं का रिजल्ट 12वीं के साथ या उसके एक दिन पहले-पीछे जारी किया जा सकता है.
सीबीएसई ने स्कूलों को छात्रों के डिजीलॉकर खाते के लिए 6 अंकों का 'सिक्योरिटी पिन' जारी करने का निर्देश दिया है. छात्र अपने स्कूल से यह पिन प्राप्त कर लें ताकि रिजल्ट घोषित होते ही वे अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट तुरंत डाउनलोड कर सकें.
CBSE की टेक्निकल टीम ने आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल results.cbse.nic.in को अपडेट करना शुरू कर दिया है. पोर्टल पर 2026 के रिजल्ट के लिए नया लिंक जल्द ही 'Active' मोड में दिखाई देगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहें और केवल आधिकारिक लिंक पर ही भरोसा करें.