scorecardresearch
 

अवि गोयल का कमाल, कॉमर्स में हासिल किए 99.4 प्रतिशत, बनें टॉपर 

CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस साल का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले कम रहा है. लेकिन बोर्ड परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह के छात्र अवि गोयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड स्टेट टॉपर बन गए हैं. उन्होंने कॉमर्स में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. 

Advertisement
X
अवि गोयल ने कॉमर्स में हासिल किए 99.4 प्रतिशत. (Photo-ITG)
अवि गोयल ने कॉमर्स में हासिल किए 99.4 प्रतिशत. (Photo-ITG)

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह के अवि गोयल ने कॉमर्स में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बन गए हैं. अवि के इस सफलता से उनके परिवार, स्कूल और जिला गर्व महसूस कर रहा है. अवि की मेहनत ने साबित कर दिया है कि आप जो चाहते हैं और जिसके लिए मन से प्रयास करते हैं, वह आपको मिल जाता है. 

शिक्षकों के गाइड ने दिलाई सफलता

इस सफलता पर खुशी जताते हुए अवि गोयल ने कहा कि मुझे विश्वास था कि बेहतर नंबर आएंगे. उन्होंने आगे कहा कि विश्वास के साथ डर भी लग रहा था. मेरे परिवार वालों ने मुझसे उम्मीद लाई हुई थी. उनकी उम्मीदों पर खरा उतरकर सुकून महसूस हो रहा है. उन्होंने अपनी इस सफलता के श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दी है. 

CA बनना चाहते हैं अवि 

स्टेट टॉपर अवि गोयल आगे CA बनना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि फोकस होकर पढ़ाई करने और विषयों का लगातार रिटन रिविजन करने से बहुत फायदा मिलता है. उन्होंने तमाम छात्रों को संदेश दिया है कि वह अपने शिक्षकों की बात को सुनो और उसे फॉलो करें. वहीं, बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार पढ़ाई और अनुशासन जरूरी है. 

Advertisement

माता- पिता ने व्यक्त की खुशी 

अवि गोयल के पिता सह डीएवी सीसीएल के प्राचार्य ओम प्रकाश गोयल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अवि नर्सरी से लेकर 12वीं तक डीएवी में पढ़ा है. उसकी इस सफलता का श्रेय उसकी मेहनत को जाता है. बेटे की सफलता पर उनकी मां भी बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि अवि हमेशा से ही पढ़ाई में तेज रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement