हरियाणा बोर्ड ऑफ सकेंड्ररी एजुकेशन (HBSE) आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार शाम 5 बजे तक अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकेंगे. इसी के साथ छात्र अन्य वेबसाइट examresults.net और indiaresults.com पर भी रिजल्ट देख सकते हैं. पहले बताया जा रहा था रिजल्ट 3:30 बजे घोषित किया जाएगा, लेकिन रिजल्ट तय समय से पहले जारी कर दिया गया है. इस साल 51.15% छात्र पास हुए हैं.
वहीं परीक्षा में 55.34 फीसदी छात्राओं ने सफलता हासिल की है, जबकि 47.61 फीसदी छात्र पास हुए हैं. बोर्ड के नतीजों के अनुसार 7.73 फीसदी ज्यादा छात्राएं पास हुई हैं. बता दें कि अभी टॉपर्स के नाम और पास प्रतिशत जारी किए गए हैं. हरियाणा के एजुकेशन मिनिस्टर राम बिलास शर्मा ने कहा है छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट शाम 5 बजे से देख सकते हैं.
आपको बता दें, इस साल 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 7 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी. इस साल करीब 3,83,499 छात्रों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी है. हरियाणा बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट से पहले 18 मई को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था. जिसमें 63.84% छात्र पास हुए हैं.
ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
- 'Haryana Board 10th Result 2018' के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और सभी जरूरी जानकारियां भरें.
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.