Bihar Board 12th Exam 2023 LIVE Updates biharboardonline.bihar.gov.in, BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE Updates: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का एग्जाम रिजल्ट अगले सप्ताह ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जा सकता है. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपने रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. बता दें कि पिछले वर्ष बिहार सेकेण्डरी एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने 01 मार्च को ही बोर्ड रिजल्ट रिलीज़ कर दिए थे, ऐसे में संभव है कि इस वर्ष भी एग्जाम रिजल्ट जल्दी ही जारी किए जाएंगे.
BSEB ने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 01 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित की हैं. वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 14 फरवरी से 22 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई हैं. एग्जाम रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर मार्कशीट जारी कर दी जाएंगी.
बिहार बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को सभी विषयों में, और कुल मैक्सिमम मार्क्स में 33 प्रतिशत नंबर स्कोर करने जरूरी होंगे. जो छात्र परीक्षा में पास नहीं हो सकेंगे उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा. 2 से अधिक विषयों में फेल होने पर ईयर रिपीट करना होगा.
बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. संभव है कि रिजल्ट अगले सप्ताह तक रिलीज़ कर दिए जाएंगे. उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर चेक कर सकेंगे.