BSEB Bihar Board 10th Result 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही 10वीं के बोर्ड रिजल्ट जारी करने जा रहा है. रद्द हुई गणित की परीक्षा 24 मार्च को दोबारा आयोजित की जा चुकी है. परीक्षाएं अब खत्म हो चुकी हैं और छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट डेट और टाइम की घोषणा अब जल्द की जाने वाली है. छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे.
Bihar Board 10th Result 2022: यहां चेक कर पाएंगे रिजल्ट
रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज़ किए जाएंगे. उम्मीदवार अभी इन वेबसाइट्स को बुकमार्क कर लें.
>
>
एक बार जारी होने के बाद, छात्र बताई गई वेबसाइट्स पर विजिट कर अपना बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकेंगे. बोर्ड रिजल्ट के डेट और टाइम की जानकारी पहले ही जारी कर देगा. बोर्ड द्वारा घोषणा होती ही छात्रों को फौरन आजतक एजुकेशन पर रिजल्ट डेट और टाइम की जानकारी मिल जाएगी.
इस वर्ष भी बिहार बोर्ड सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. 12वीं के रिजल्ट पिछले सप्ताह जारी हो चुके हैं जबकि 10वीं के रिजल्ट अगले सप्ताह तक रिलीज़ किए जा सकते हैं. किसी भी अपडेट के लिए आजतक एजुकेशन पर बने रहें.