scorecardresearch
 

Optical Illusion: ढूंढो तो जानें! ऑस्ट्रिच के बीच में छिपा है छाता, क्या आपको आया नजर?

Optical Illusion Quiz in Hindi: आपके सामने जो तस्वीर है, उसमें आपको ढेर सारे ऑस्ट्रिच नजर आ रहे होंगे. इसमें इतने सारे ऑस्ट्रिच हैं कि इन्हें आसानी से गिनना भी मुश्किल है. इसके साथ ही इस तस्वीर में झाड़ियां भी हैं और तस्वीर में एक छाता भी छिपा है. जो आसानी से लोगों को दिखाई नहीं दे रहा है. क्या आपको आया नजर?

Advertisement
X
Optical Illusion (Photo-Bright Side)
Optical Illusion (Photo-Bright Side)

इंसानी दिगाम जब छिपी हुई वस्तुओं को ढूंढता है तो तेजी से काम करता है. हम अपने दिमाग में ढूंढी जाने वाली वस्तु के आकार के मुताबिक उसे तलाशते हैं. इस प्रकार के खेल हमें आनंद देते हैं. इसके साथ ही ये दिमाग की एक्सरसाइज भी करते हैं. इन्हें ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें कहा जाता है. ये तस्वीरें देखने में साधारण होती हैं लेकिन इन तस्वीरों में कई ऐसी चीजें छिपी होती हैं जो आंखों के सामने होने के बाद भी आसानी से दिखाई नहीं देती हैं. हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें आपको छिपी हुई चीज ढूंढनी है.

तस्वीर में क्या?

आपके सामने जो तस्वीर है उसमें आपको ढेर सारे ऑस्ट्रिच नजर आ रहे होंगे. इसमें इतने सारे ऑस्ट्रिच हैं कि इन्हें गिनना भी मुश्किल है. इसके साथ ही इस तस्वीर में झाड़ियां भी हैं. लेकिन इस बीच इस तस्वीर में एक छाता छिपा है. जो आसानी से लोगों को दिखाई नहीं दे रहा है. आपको 10 सेकेंड से कम में इसे ढूंढना है.

Optical Illusion Test

क्या आपको छाता मिल गया? अगर हां, तो वाकई आपकी नजरें बहुत तेज हैं. लेकिन अगर आप छाता ढूंढ पाने में कामयाब नहीं हुए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपकी मदद करेंगे.

यहां है छाता

Optical Illusion Test (Photo-Bright Side)

कई लोगों को लग रहा है कि तस्वीर में छाता छिपी ही नहीं है. लेकिन अगर आप अपनी नजरों को तस्वीर के निचले हिस्से में थोड़ी दाईं तरफ ले जाएंगे तो ऑस्ट्रिच के पिछले हिस्से से लगा हुआ ये छाता आपको नजर आ जाएगा. इससे अन्य ऑस्ट्रिच भी लगा हुआ महसूस हो रहा है. अब आपको यकीनन छाता नजर आ गया होगा.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement