scorecardresearch
 

Optical Illusion Quiz: केवल तेज नजर वाले ही खोज पाए तस्वीर में 5 अंतर, आप भी करें ट्राई

आपके सामने जो तस्वीरें मौजूद हैं वो देखने में बिल्कुल एक जैसी लग रही हैं. हालांकि, इन तस्वीरों को ध्यान से देखने पर आपको इसमें पांच अंतर नजर आएंगे. क्या आप 10 सेकंड में पूरा कर पाएंगे चैलेंज.

Advertisement
X
Optical Illusion (Pic Credit: Info Teaser Youtube)
Optical Illusion (Pic Credit: Info Teaser Youtube)

सोशल मीडिया पर आप तरह-तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन वाले खेल खेलते हैं. इनमें या तो आपको कभी तस्वीरों में गलती खोजनी होती हैं या कभी तस्वीरों में अंतर. आज हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आपको 10 सेकंड के अंतर पांच अंतर खोजने हैं. क्या आप पूरा कर पाएंगे चैलेंज. 

क्या है तस्वीर
दोनों ही तस्वीरों में एक लड़की हाथ में जूस की बोतल पकड़े नजर आ रही है. वहीं, उसके सामने तीन अलग-अलग कार्टन रखे हैं, जिसमें अलग-अलग चीजें रखी हैं. आपके सामने जो दो तस्वीरें हैं वो देखने में बिल्कुल एक जैसी है. हालांकि, इन तस्वीरों को ध्यान से देखने में आपको पांच अंतर नजर आएंगे.

क्या आपको पांच अंतर नजर आ गए? अगर हां, तो वाकई आपकी नजरें बहुत तेज हैं लेकिन अगर आपको अंतर नहीं भी मिल पाए हैं तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस चैलेंज को पूरा करने में हम आपकी मदद करेंगे. 

Optical Illusion Quiz

ये रहा जवाब
पहला अंतर लड़की के हाथ के रंग में नजर आ जाएगा. वहीं, दूसरा अंतर, लड़की के हाथ में जो बोतल है, उसमें नजर आएगा. तीसरा अंतर बाएं हाथ पर रखे कार्टन के अंदर नजर आएगी. वहीं, चौथा अंतर बीच वाले कार्टन में जूस पैकेट में लगे स्ट्रॉ में नजर आएगा. पांचवा अंतर दाएं साइव वाले कार्टन में नजर आएगा. 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement