scorecardresearch
 

Optical Illusion Quiz: इस तस्वीर में हैं पांच अंतर, क्या आप ढूंढ पाएंगे?

Can You Spot Five Differences: आपके सामने जो तस्वीरें मौजूद हैं वो देखने में एक जैसी लग रही हैं. लेकिन अगर आप इन तस्वीरों को ध्यान से देखेंगे तो आपको आराम से पांच अंतर नजर आ जाएंगे. क्या आप तस्वीरों में अंतर ढूंढ पूरा कर पाएंगे चैलेंज?

Advertisement
X
Optical Illusion Quiz (Pic Credit: Info Teaser Youtube)
Optical Illusion Quiz (Pic Credit: Info Teaser Youtube)

Optical Illusion Quiz: सोशल मीडिया पर आप तरह-तरह के क्विज और गेम्स खेलते होंगे. इन क्विज या गेम्स में या तो आपको तस्वीरों में छिपे अंतर खोजने होते हैं या सवालों के जवाब देने होते हैं. आज हम आपके लिए ऐसी ही तस्वीरें लेकर आए हैं जो दिखने में बिल्कुल एक जैसी हैं. लेकिन ध्यान से देखने पर आप इन तस्वीरों में पांच अंतर खोज लेंगे. 

क्या है तस्वीर? 
आपके सामने जो तस्वीरें मौजूद हैं उन दोनों में ही आप एक मकान बना देख पा रहे होंगे. मकान में अलग-अलग खिड़कियां, चिमनी और घर का मेनडोर दिखाई दे रहा है. साथ ही, तस्वीरों में आप सूरज भी देख पा रहे होंगे. ये तस्वीरें बेशक एक जैसी दिख रही हैं लेकिन इसमें छोटे-छोटे अंतर छिपे हैं. 

क्या आप ढूंढ पाए अंतर? अगर हां, तो आपकी नजरें वाकई तेज हैं. लेकिन अगर आप तस्वीर में अंतर नहीं ढूंढ पाए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम ये ऑप्टिकल पहेली सुलझाने में आपकी मदद करेंगे. 

Optical Illusion Quiz

ये रहे अंतर
सबसे पहले अपनी नजर घर के मेन दरवाजे पर ले जाएं. पहला अंतर आपको उस दरवाजे में लगे शीशे में नजर आ जाएगा. दूसरा अंतर आपको घर की छत पर बने सनरूफ में नजर आ जाएगा. तीसरा अंतर आपको घर की दाएं तरफ बनी खिड़की में नजर आएगा. इसके अलावा चौथा अंतर आपको घर के बाहर नीचे की ओर जाता हुआ जो गैराज बना है उसमें नजर आएगा. पांचवा अंतर आसमान में छिपा है. 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement