scorecardresearch
 

बच्चों में इतनी हिंसा! 8वीं के छात्र ने दूसरे बच्चे की आंख में घोंपा कंपास

आज के समय में बच्चों मानों किसी से नहीं डरते जिसके कारण वे कई बार ऐसे कदम उठा लेते हैं जो हर किसी को हैरान कर देते हैं. लेकिन सवाल ये है कि आखिर बच्चों में इतनी हिंसा आ कहां से रही है. अहमदाबाद के 8वीं के दो छात्रों के बीच हुई मारपीट के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र की आंख में कंपास से हमला कर दिया. इसके बाद से छात्र की आंखों का तुरंत ऑपरेशन करना पड़ा. 

Advertisement
X
student assault with compass (Photo : Representational Image)
student assault with compass (Photo : Representational Image)

अहमदाबाद नगर निगम की ओर से संचालित इसनपुर पब्लिक स्कूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 8वीं के दो छात्रों के बीच हिंसा की एक ऐसी घटना घटी कि उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाना पड़ा. परीक्षा के बाद हुई किसी बात पर तकरार के बाद मारपीट तक बात पहुंच गई. इस दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र की आंख में कंपास से हमला कर दिया, जिसमें छात्र की आंख जख्मी हो गई. उस छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा. इस गंभीर मामले की जांच पुलिस ने शुरू की है तो साथ ही में अहमदाबाद स्कूल बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर ऑफिसर द्वारा जांच के आदेश दिए हैं.

बताया जा रहा है कि छात्रों के बीच परीक्षा खत्म हो जाने के कुछ मिनट बाद स्कूल की पहली मंजिल की लॉबी में किसी बात को लेकर तकरार हुई. इस दौरान एक छात्र ने अन्य छात्र की आंखों में राउंडर से हमला कर दिया. जिसमें अहमदाबाद के नारोल में रहने वाले 14 साल का छात्र घायल हो गया. 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा की आंख में राउंडर लगे होने की जानकारी मिलने के बाद इसनपुर पब्लिक स्कूल के शिक्षकों द्वारा तुरंत ही बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. छात्र का अहमदाबाद स्थित सिविल अस्पताल में इलाज हुआ. इस मामले में हुई घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई. जिसे लेकर पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू की है.

क्या कहती हैं स्कूल की  प्रिंसिपल? 

स्कूल के इंचार्ज प्रिंसिपल लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि 20 अप्रैल के दिन छठ्ठी से लेकर 8वीं तक के छात्रों की सोशल साइंस की परीक्षा थी. 11 बजे परीक्षा पूरी होने के बाद छात्र अपने क्लास से बाहर निकल चुके थे. जिसके बाद दो छात्रों के बीच में किसी बात को लेकर क्लास के बाहर लॉबी में तकरार शुरू हुई. इस दौरान एक छात्र की आंख में राउंडर लगने की वजह से उसे तुरंत शिक्षकों की मदद से अस्पताल ले जाया गया था. यह घटना स्कूल के पहले मंजिल पर स्थित क्लास रूम के बाहर लॉबी में हुई थी.

Advertisement

.

डॉक्टर ने दिया बयान  

डॉक्टर निलेश पारसीकर ने कहा कि कल एक छात्र जिसकी आंखों में चोट लगी हुई थी. उसे हमारे अस्पताल में लाया गया था. प्राइमरी एग्जामिनेशन के बाद आंखों में गंभीर चोट दिखाई देने पर तुरंत इलाज किया गया था. जरूरी इलाज के बाद बच्चे को डिस्चार्ज किया गया है. वापिस एक हफ्ते बाद बच्चे को अस्पताल बुलाया गया है. बच्चे की आंखों में लगी चोट को लेकर भविष्य में कितना विजन लौटेगा, वह कुछ दिनों बाद ही कहा जा सकेंगे. 

मिले जांच के आदेश

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दक्षिण जोन के अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं. प्राथमिक जांच में स्कूल की किसी प्रकार की लापरवाही हो ऐसा नहीं लग रहा है. बच्चों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था ? क्यों मारपीट हुई? इसकी जांच करने के बाद स्पष्ट कहा जा सकेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement