समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया है. राजनीति के इतने बड़े परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी उन्होंने सियासत से दूरी बनाई थी और अपनी एक अलग पहचान बनाई. फिटनेस, बिजनेस और पढ़ाई-लिखाई को लेकर उनकी अलग छवि थी. उन्होंने अपनी पढ़ाई लखनऊ से लेकर लंदन तक की है. वह फिटनेस फ्रीक और शांत स्वभाव के बिजनेसमैन के तौर पर जाने जाते थे.
कौन हैं प्रतीक यादव?
प्रतीक यादव का जन्म 7 जुलाई 1987 को हुआ था. उनके बॉयोलॉजिकल पिता चंद्र प्रकाश गुप्ता और माता साधना गुप्ता थी. साल 1990 में चंद्र प्रकाश और साधना का तलाक हो गया था. मई 2003 में मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी का निधन हो गया था. मालती देवी अखिलेश यादव की मां थीं. इसके बाद 2007 में मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता की शादी हुई थी. राजनीतिक परिवार से नाता होने के बाद भी उन्होंने अपनी फिटनेस और बिजनेस में अलग पहचान बनाई.
लखनऊ से की शुरुआती पढ़ाई
माना जाता है कि प्रतीक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ के प्रतिष्ठित स्कूल से हुई थी. स्कूल के दिनों से ही प्रतीक की रुचि खेल और फिटनेस में थी. पढ़ाई के दौरान वे ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहते थे, लेकिन उन्हें अनुशासित छात्र माना जाता था. स्कूलिंग पूरी करने के बाद प्रतीक यादव ने लखनऊ से ही ग्रेजुएशन करने का फैसला लिया.
लंदन की लीडस यूनिवर्सिटी से MBA
भारत में ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद प्रतीक यादव हायर एजुकेशन के लिए यूनाइटेड किंगडम चले गए.उन्होंने लंदन की लीडस यूनिवर्सिटी (Leeds University)से MBA की डिग्री हासिल की. विदेश में पढ़ाई के दौरान उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट,फिटनेस इंडस्ट्री और लाइफस्टाइल फील्ड के करीब से देखा.
फिटनेस में बनाई अपनी अगल पहचान
प्रतीक यादव को फिटनेस का बेहद शौक था. वे खुद एक अच्छी लाइफस्टाइल को फॉलो करते थे. उनकी यह जर्नी सोशल मीडिया और फिटनेस सर्कल में काफी चर्चा में रही. उन्होंने लखनऊ में ‘The Fitness Planet’ नाम का एक जिम भी शुरू किया. फिटनेस बिजनेस के अलावा प्रतीक यादव जीव एश्वर्य फाउंडेशन (Jeev Aashraya Foundation) नाम की संस्था से जुड़े थे,जो पशु कल्याण के लिए काम करती थी. उन्हें जानवरों से खास लगाव था और वे पशु संरक्षण से जुड़े अभियानों में रुचि लेते थे.