इन दिनों दुनियाभर में पेट्रोल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा. एक ओर कहीं कीमतें आसमान छू रही हैं, तो कहीं एक कप चाय की कीमत पर पेट्रोल बिक रहा है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर वह कौन-सा देश है, जहां पेट्रोल सबसे सस्ता मिलता है.
दुनिया में पेट्रोल की कीमतों हर दूसरे दिन बदल रही हैं. ग्लोबल पेट्रोल प्राइज के मुताबिक, दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल अभी लीबिया और ईरान में बिक रहा है. यहां पर पेट्रोल की कीमतें केवल 2.50 रुपये से 3 रुपये प्रति लीटर के बीच हैं.
लीबिया अभी भी दुनिया के सबसे सस्ते पेट्रोल की लिस्ट में सबसे ऊपर है. यहां इसकी कीमत लगभग 0.024 डॉलर प्रति लीटर है. यह करीब 2.15 रुपये के बराबर है. ऐसा इसलिए क्योंकि लीबिया एक तेल समृद्ध देश है इस वजह से सरकार अपने नागरिकों को आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए पेट्रोल काफी कम कीमतों पर बेचती है.
लीबिया के बाद दूसरे नंबर पर ईरान है. यहां पेट्रोल की कीमतें लगभग 0.029 डॉलर प्रति लीटर है. जिसका मतलब है भारतीय रुपये में ये 2.51 के करीब. ईरान अपनी मजबूत सब्सिडी पॉलिसी के कारण अपने नागरिकों को दुनिया भर में सबसे सस्ता पेट्रोल मुहैया करवा रहा है.
दुनिया में कभी सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश वेनेजुएला अब तीसरे नंबर पर है. यहां पेट्रोल की कीमत लगभग 0.035 डॉलर प्रति लीटर है. इसका मतलब है कि ये करीब 3 रुपये के बराबर है.