scorecardresearch
 

आ गई SSC CGL पदों पर भर्ती, चहिए नौकरी तो जल्द कर लें आवेदन 

दशक कोई भी रहे लेकिन भारत में सरकारी नौकरी का क्रेज हमेशा बना रहता है. लोग इसे अपने सम्मान से जोड़कर देखते हैं. ऐसे में अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. कर्मचारी चयन आयोग ने करीब 12,256 पदों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन 21 मई से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

Advertisement
X
स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन ने कुल 12,256 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन. (Photo: ssc.gov.in)
स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन ने कुल 12,256 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन. (Photo: ssc.gov.in)

SSC CGL की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. कर्मचारी चयन आयोग SSC ने  CGL 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस खबर से हजारों ग्रेजुएट्स जो नौकरी की तैयारी कर रहे थे, उन्हें राहत मिली है. इसके साथ ही आयोग ने अलग-अलग विभागों, मंत्रालयों और कार्यालयों में भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके तहत कुल 12, 256 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ऐसे इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इन तारीखों पर करें फोकस 

आयोग ने नोटिफिकेशन में यह बात भी साफ कर दी है कि हाल में जारी हुई पदों की संख्या अस्थायी है यानी बाद में उसमें बदलाव भी किया जा सकता है. इसके तहत पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है. जारी हुई पदों पर रजिस्ट्रेशन 21 मई से शुरू हो गया है जो 22 जून तक खुली रहेगी. जबकि पदों पर 23 जून तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान भी कर सकेंगे. इसके साथ ही अगर फॉर्म में कुछ गलती हो जाती है तो, 29 जून से 1 जुलाई तक करेक्शन विंडो के माध्यम से सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म में सुधार किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Notice_of_adv_cgl_2026.pdf

कैसे होता है सिलेक्शन?

इन पदों पर सिलेक्शन दो चरणों में होता है. पहले टियर-1 परीक्षा का आयोजन अगस्त और सितंबर के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में होता है. इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार ही टियर-2 परीक्षा में शामिल होंगे.  हर साल एसएससी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर, ऑडिटर, अकाउंटेंट, जूनियर सांख्यिकी अधिकारी समेत अन्य पदों पर भर्ती करता है. 

Advertisement

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं.
  • होमपेज पर एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
  • उसके बाद मांगी गई जानकारी समेत जरूरी डिटेल्स भरें.
  • अब अपनी फोटो और साइन सहित स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें.
  • उसके बाद अपना आवेदन सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement