scorecardresearch
 

IAS, IPS तो पता है... IDES, ITS, ICLS के बारे में जानते हैं? ये भी UPSC परीक्षा से बनते हैं

जब देश की सबसे कठिन परीक्षाओं की बात होती है, तो UPSC का नाम अपने-आप चर्चा में आ जाता है. हर साल लाखों युवा इसे सिर्फ IAS और IPS तक सीमित समझकर तैयारी में जुट जाते हैं. लेकिन क्या सच में UPSC की दुनिया इतनी ही छोटी है? इसका जवाब है नहीं, तो चलिए जानते हैं कि UPSC और किन-किन परीक्षाओं का आयोजन करवाता है. 

Advertisement
X
IAS, IPS ही नहीं, इन परीक्षाओं का आयोजन भी UPSC ही करता है. (Photo: Pexels)
IAS, IPS ही नहीं, इन परीक्षाओं का आयोजन भी UPSC ही करता है. (Photo: Pexels)

UPSC का नाम सुनते ही अधिकतर लोगों के मन में IAS और IPS का ही ख्याल आता है. ऐसे में लाखों युवा यही दो परीक्षा का बारे में जानकर अपनी तैयारी शुरू कर देते हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि इस परीक्षा से सिर्फ यही दो पद नहीं मिलते. UPSC के जरिए ऐसे अफसर भी चुने जाते हैं, जो बिना ज्यादा चर्चा में आए देश के प्रशासन, कानून और व्यवस्था को संभालते हैं. ये पद कम जाने-पहचाने हैं, लेकिन इनका काम सिस्टम के लिए उतना ही जरूरी है. 

UPSC की Civil Services Examination (CSE) से कुल मिलाकर 20 से अधिक सेवाओं में अफसर नियुक्त किए जाते हैं. इनमें इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस (IDES), इंडियन ट्रेड सर्विस(ITS) और  भारतीय कॉर्पोरेट विधि सेवा (ICLS) जैसी सेवाएं शामिल हैं. 

इन पोस्ट के बारे में भी जान लें 

  • इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) 
  • इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS)
  • इंडियन पुलिस सर्विस (IPS)
  • इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस- ग्रुप A 
  • भारतीय सिविल लेखा सेवा (ICAS)-ग्रुप A 
  • इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस (ICLS)- ग्रुप A
  • इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (IDAS)-  ग्रुप A
  •  इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस (IDES)- ग्रुप A
  • भारतीय सूचना सेवा (IIS)- ग्रुप A
  • इंडियन पोस्टल सर्विस (IPS)-ग्रुप A
  • इंडियन पोस्ट एंड टेलीकम्युनिकेशन अकाउंट्स एंड फाइनेंस सर्विस  (IP&TAFS)-ग्रुप A
  • भारतीय रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS) (Traffic)-ग्रुप A
  • भारतीय रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS)  (Personnel)- ग्रुप A
  • भारतीय रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS) (Accounts)-  ग्रुप A
  • इंडियन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस(IRPFS)-  ग्रुप A
  • इंडियन रेवेन्यू सर्विस  (Customs & Indirect Taxes)-  ग्रुप A
  • इंडियन रेवेन्यू सर्विस(Income Tax)-  ग्रुप A
  • इंडियन ट्रेड सर्विस -  ग्रुप A (ग्रेड III)
  • सशस्त्र बल मुख्यालय में सिविल सेवक(Section Officer’s Grade)- ग्रुप B 
  • दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव, और दादरा और नगर हवेली सिविल सेवा (DANICS)-ग्रुप B 
  • पांडिचेरी सिविल सेवा (PCS) ग्रुप B  
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement