Indian Post Recruitment 2022, Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय डाक (Indian Post) ने ग्रुप C पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन्हें डाक से अपना आवेदन भेजना होगा. इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर तय की गई है.
India Post Recruitment: पदों का विवरण
भारतीय डाक ने कुल 7 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं.
एमवी मैकेनिक - 1 पद
एमवी इलेक्ट्रीशियन - 2 पद
पेंटर - 1 पद
वेल्डर - 1 पद
कारपेंटर - 2 पद
India Post Recruitment: योग्यता
उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या 8वीं पास के साथ एक साल का अनुभव होना जरूरी है. एमपी मैकेनिक पद के लिए ड्राइविंग लाइसेंस(हेवी मोटर व्हीकल) होना जरूरी है.
India Post Recruitment: आयुसीमा
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 30 साल तय की गई है. बता दें, आयु की गणना 1 जुलाई 2022 से होगी. साथ ही, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.
India Post Recruitment: सैलरी
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19900 से 63200 रुपये तक सैलरी दी जाएगी.
India Post Recruitment: कैसे करें आवेदन?
आवेदन पत्र इंग्लिश, हिंदी या तमिल किसी एक भाषा में भरकर भेजना होगा.
आवेदन पत्र के साथ एक 100 रुपये का आईपीओ लगाएं - आईपीओ the manager, mail motor service, madurai के फेवर में हो.
आवेदन के साथ सेल्फ अटेस्टेड डॉक्यूमेंट की प्रतियां लगाएं-
आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, टेक्निकल प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रेड एक्सपीरियंस, जाति प्रमाण पत्र.
आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें.