भारत के टेक सेक्टर से आए दिन इंटर्नशिप, सैलरी और छंटनी को लेकर खबर आती है. इस बीच एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है बेंगवुरु में एक IIT छात्र को हर महीने 3 लाख रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. इसके अलावा उसे लग्जरी होटल में रहने की सुविधा दी गई है. जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नई बहस छिड़ गई.
सोशल मीडिया पर बताया
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए इस बात का दावा किया है कि उसके 22 साल के कजिन, जो एक IIT छात्र है, उसको बेंगलुरु में 3 महीने की इंटर्नशिप मिली है. पोस्ट में उन्होंने आगे बताया कि उसे हर महीने करीब 3 लाख रुपये मिलेंगे और रहने के लिए कंपनी लग्जरी होटल का खर्च भी उठाएगी. पोस्ट वायरल होते ही लोगों के मन में सवाल है कि इतना अच्छा पैकेज के लिए क्या करना होता है.
दे रहे प्रतिक्रिया
कई यूजर ने कहा कि भारत में कई नौकरी करने वाले लोग पूरे साल में इतनी कमाई नहीं कर पाते हैं जितना इस छात्र को एक महीने की इंटर्नशिप में दिया जा रहा है. ये पोस्ट केवल अब हाई लेवल की सैलरी की बात नहीं रह गई है. यूजर ने प्रीमियर इंस्टीट्यूट्स के छात्रों को मिलने वाले मौके पर भी चर्चा छेड़ दी है.
बेंगलुरु देता है अच्छे मौके
बता दें कि बेंगलुरु को भारत का टेब हब के रूप में जाना जाता है. यहां देश और दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों मौजूद हैं और यही वजह है कि छात्रों को कई बार बेहज आकर्षक इंटर्नशिप और प्लेसमेंट मिलते हैं.