ICSI Admit Card 2021: 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने ICSI CS December Admit Card 2021 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं. ये हाल टिकट फाउंडेशन कोर्स के लिए जारी किए गए हैं. इन एग्जाम में भाग लेने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
सीएस फाउंडेशन कोर्स का एग्जाम 03 और 04 जनवरी, 2022 को आयोजित किया जाएगा. यह एग्जाम रिमोट प्रॉक्टोरिंग मोड में आयोजित होगा.
ICSI CS December 2021 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्टेप 1: उम्मीदवार इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक 'E-Admit Card for CS Foundation Programme December 2021 Examination' पर क्लिक करें.
स्टेप 3: उम्मीदवार मांगी गई जानकारी दर्ज कर लॉग-इन करें.
स्टेप 4: अब कैंडिडेट का एडमिट कार्ड उनके सामने होगा. इसे डाउनलोड कर के प्रिंट आउट ले लें.
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी कैंडिडेट को एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद कैंडिडेट अपना नाम, फोटो , सिग्नेचर आदि चेक कर लें. अगर कैंडिडेट को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो वे हेल्पलाइन से मदद ले सकते हैं.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें