scorecardresearch
 

BPSC AE Recruitment 2020: बिहार में निकली सरकारी भर्ती, जल्द करें आवेदन, बचा सिर्फ एक दिन

Sarkari Naukri 2020, सरकारी नौकरी, BPSC AE Recruitment, bpsc.bih.nic.in: BPSC द्वारा निकाली गई असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका बचा है. योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 20 जून यानी शनिवार तक ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement
X
Sarkari Naukri 2020, सरकारी नौकरी, BPSC AE Recruitment, bpsc.bih.nic.in
Sarkari Naukri 2020, सरकारी नौकरी, BPSC AE Recruitment, bpsc.bih.nic.in

BPSC AE Recruitment 2020 (बिहार लोक सेवा आयोग भर्ती 2020): BPSC द्वारा निकाली गई असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका बचा है. योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 20 जून यानी शनिवार तक ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक BPSC ने 255 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों की भर्ती की जाएगी.

BPSC AE Recruitment 2020 के पदों का विवरण

> सिविल इंजीनियर के लिए - 192 पद

> मैकेनिकल इंजीनियर के लिए - 61 पद

> इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए - 02 पद

आवेदन संबंधित तारीखें...

> ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख - 20 जून 2020

> आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 24 जून 2020

> ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख - 30 जून 2020

Advertisement

> हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख - 04 जुलाई 2020

बिहार लोक सेवा आयोग भर्ती 2020 के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की उम्र न्यूनतम 21 साल होनी चाहिए. वहीं, पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 37 साल और महिलाओं के लिए 40 साल निर्धारित है. उम्र की गिनती 1 अगस्त 2019 तक के आधार पर की जाएगी.

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) या बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) की डिग्री का होना अनिवार्य है. चयनित उम्मीदवार को मैट्रिक्स लेवल 9 के आधार पर वेतनमान दिया जाएगा.

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं, बिहार के SC/ST/PH और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा.

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

आधिकारिक नोटिफिकेशन और भर्ती से जुड़ी अन्य सभी जानकारी के लिए .

आवेदन करने के लिए .

नीचे क्लिक कर पाएं हजारों की संख्या में निकली भर्तियों की जानकारी

Advertisement
Advertisement