अगर आप जज बनने का सपना देख रहे हैं तो, बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल जज भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. हालांकि, इन पदों पर अभी तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. जारी हुए नोटिस में BPSC ने बताया कि इन पदों पर भर्ती 25 फरवरी से शुरू होगी. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होते ही कर सकते हैं. वहीं, इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कुछ योग्यता की आवश्यकता है, तो चलिए जान लेते हैं इसके बारे में.
आवेदन के लिए एलिजिबिलिटी
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली की ओर से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय, संस्थान से ग्रेजुएट(बैचलर ऑफ लॉ) या इसके समकक्ष होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार को कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए.
अभ्यर्थी के पास नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख तक बार में कम से कम 3 साल तक वकालत करने का अनुभव होना चाहिए. इन 3 सालों की गणना उस तारीख से की जाएगी, जिस दिन उनका नाम संबंधित राज्य बार काउंसिल में दर्ज हुआ था. इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम एज 22 साल और अधिकतम एज 35 साल निर्धारित की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियमों के मुताबिक एज में छुट दी जाएगी. इस दौरान कुल 173 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
ऐसे करें आवेदन