scorecardresearch
 

BEL Recruitment 2022: इंजीनियर्स के लिए बेल में निकली 100 से ज्यादा वैकेंसी, 55,000 रुपये तक वेतन

BEL Recruitment 2022: यहां इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस से जुड़े पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं. शॉर्टलिस्ट आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा या इंटरव्यू या दोनों के आधार पर हो सकता है.

Advertisement
X
BEL Recruitment 2022
BEL Recruitment 2022

BEL Recruitment 2022: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी और प्रोजेक्ट इंजीनियर भर्ती 2022 का नोटिफिशन जारी किया है. यहां इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर, 2022 तक है. पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों के लिए नीचे देख सकते हैं.

BEL Vacancy 2022: यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में कुल 111 पदों को भरा जाएगा. खाली पदों का विवरण नीचे देख सकते हैं-

  • ट्रेनी इंजीनियर- I (जॉब कोड PDIC01): 33 पद
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर- I (जॉब कोड PDIC02): 39 पद
  • ट्रेनी इंजीनियर- I (जॉब कोड COE001): 17 पद
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर- I (जॉब कोड COE002): 22 पद

कौन कर सकता है आवेदन?
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री जैसे बी.ई, बीटेक, बीएससी किया होना चाहिए. इसके अलावा अनुभव भी होना चाहिए. वहीं अगर आयु सीमा की बात करें तो 01 अक्टूबर 2022 को योग्य उम्मीदावरों की उम्र ट्रेनी पोस्ट के लिए 28 वर्ष और प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

Advertisement

चयन प्रक्रिया
चयन शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी. लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा/साक्षात्कार का स्थान बेंगलुरु में होगा.

आवेदन शुल्क

  • ट्रेनी इंजीनियर: सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को रुपये का भुगतान करना आवश्यक है. आवेदन शुल्क के रूप में 150 / - प्लस 18% जीएसटी.
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर: सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को रुपये का भुगतान करना आवश्यक है. आवेदन शुल्क के रूप में 400/- प्लस 18% जीएसटी.

इतना मिलेगा वेतन

  • ट्रेनी इंजीनियर : पहले साल 30,00 रुपये, दूसरे साल 35,000 रुपये और तीसरे साल 40,000 रुपये
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर: पहले साल 40,00 रुपये, दूसरे साल 45,000 रुपये, तीसरे साल 50,000 रुपये और चौथे साल 55,000 रुपये

BEL Recruitment 2022 Notification

 

 

Advertisement
Advertisement