scorecardresearch
 

BCCI में इस पद पर वैकेंसी... 60 साल की उम्र तक के लोग भी कर सकते हैं अप्लाई!

BCCI Performance Analyst Job: बीसीसीआई की ओर से Performance Analyst पद पर वैकेंसी निकाली गई है, जिसमें 60 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं.

Advertisement
X
बीसीसीआई ने Performance Analyst पद के लिए भर्ती निकाली है. (Photo: X/BCCI)
बीसीसीआई ने Performance Analyst पद के लिए भर्ती निकाली है. (Photo: X/BCCI)

भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया) ने एक वैकेंसी निकाली है, जिसमें सेलेक्ट होने वाले शख्स को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ काम करना होगा. वैसे तो बीसीसीआई ने बैटिंग, फास्ट बॉलिंग, फील्डिंग कोच के लिए भी वैकेंसी निकाली है. इन के साथ ही बीसीसीआई की ओर से Performance Analyst पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसकी जानकारी बीसीसीआई ने आधिकारिक वेबसाइट पर दी है. इन पदों के लिए 24 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं. 

ये भर्ती परफॉर्मेंस एनालिस्ट की है, जिसे Head Cricket BCCI COE को रिपोर्ट करना होगा. जॉब लोकेशन बेंगलुरु होगी और इस वैकेंसी के जरिए एक ही शख्स को सेलेक्ट किया जाएगा. इस वैकेंसी में 60 साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. 

क्या है Performance Analyst का काम?

Performance Analyst का काम क्रिकेट से जुड़े हर प्रकार के डेटा को इकट्ठा करना, व्यवस्थित करना, मैनेज करना और उसका विश्लेषण करना होगा ताकि टीम और प्रबंधन बेहतर फैसले ले सकें. इसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आंकड़े, मैच से संबंधित स्टेट्स और विज़ुअल डेटा, फिटनेस व स्ट्रेंथ-कंडीशनिंग रिपोर्ट, इंजरी और रिहैबिलिटेशन से जुड़ी जानकारी, और अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और प्रशिक्षण स्तर पर इस्तेमाल होने वाली तकनीकों से प्राप्त डेटा शामिल होगा. उन्हें डेटा को देखकर एक रिपोर्ट बनानी होगा, ताकि टीम की रणनीति में बदलाव किया जा सके. 

Advertisement

BCCI  JOBS

कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

इस वैकेंसी में 27 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए आपको गूगल फॉर्म का इस्तेमाल करना होगा, जो बीसीसीआई के नोटिफिकेशन में दिया गया है. उसमें आप मांगी गई जानकारी भरकर वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 

कौन कर सकता है अप्लाई?

आवेदक को आधुनिक हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स साइंस के नवीनतम विकासों की जानकारी होनी चाहिए और स्पोर्ट्स एनालिटिक्स प्रोजेक्ट विकसित करने व लागू करने का सिद्ध अनुभव होना चाहिए. साथ ही Microsoft Word, Excel, Outlook और PowerPoint जैसे ऑफिस टूल्स में अच्छी पकड़ और Tableau, Power BI जैसे डेटा एनालिटिक्स सॉफ्टवेयर की जानकारी होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार को कम से कम 5 साल का एक्सपीरियंस होना जरूरी है, जिसमें इंटरनेशनल टीम, इंडिया-A, अंडर-19, महिला टीम, आईपीएल फ्रेंचाइज़ी या राज्य टीम के साथ स्पोर्ट्स एनालिस्ट या डेटा साइंटिस्ट के रूप में काम शामिल है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement