JEE Advanced 2023 Revised Syllabus: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Advanced) के सिलेबस में बदलाव किया गया है. आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जानकारी दी गई है कि JEE Advanced 2023 नए सिलेबस पर आयोजित किया जाएगा. इसके लिए वेबसाइट पर रिवाइज्ड सिलेबस भी जारी किया जाएगा.
वेबसाइट पर जारी नोटिस में कहा गया है कि JEE Advanced में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित जैसे विषयों को शामिल किया गया है और तीनों में बदलाव किया गया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं होमपेज पर दिख रहा नोटिस पढ़ें. इस नोटिस के साथ एक संशोधित सिलेबस का लिंक भी दिखाई देगा. इस लिंक पर जाएं और नये पेज पर दिख रहे गूगल ड्राइव के लिंक से संशोधित सिलेबस डाउनलोड करें.
नए सिलेबस के अनुसार, भौतिकी खंड में सामान्य भौतिकी, यांत्रिकी, थर्मल भौतिकी, विद्युतचुंबकीय तरंगों, प्रकाशिकी की व्यापक श्रेणियों के तहत विषय शामिल किए गए हैं. रसायन विज्ञान खंड में पदार्थ की अवस्थाएं: गैसें और तरल पदार्थ, परमाणु संरचना, रासायनिक बंधन और आणविक संरचना सहित अन्य विषयों को शामिल किया गया है. गणित सेक्शन में अन्य विषयों के साथ सेट, संबंध और कार्य, बीजगणित, मैट्रिक्स शामिल हैं. विषयों की पूरी लिस्ट वेबसाइट पर है.
रिवाइज्ड सिलेबस अभी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें