scorecardresearch
 

ICAI CA 2021 Admit Card: जनवरी एग्‍जाम के एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें डायरेक्‍ट लिंक

ICAI CA Admit Card 2021 @icaiexam.icai.org: एडमिट कार्ड वेबसाइट पर लॉगिन विंडो के माध्यम से उपलब्ध हैं जिसके लिए अपने क्रेडेंशियल्‍स का उपयोग करना होगा. एडमिट कार्ड पर उम्‍मीदवारों की फोटोग्राफ और सिग्‍नेचर होने जरूरी हैं.

Advertisement
X
ICAI CA Admit Card 2021
ICAI CA Admit Card 2021
स्टोरी हाइलाइट्स
  • परीक्षा 21 जनवरी से 07 फरवरी 2021 तक आयोजित की जानी है
  • एडमिट कार्ड डाक के माध्‍यम से नहीं भेजा जाएगा

ICAI CA Admit Card 2021 @icaiexam.icai.org: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने ICAI CA January 2021 एग्‍जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. वे सभी उम्मीदवार जिन्‍हें CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट या फाइनल प्रोग्राम के जनवरी सेशन में शामिल होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर विजिट कर फौरन अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड वेबसाइट पर लॉगिन विंडो के माध्यम से उपलब्ध हैं जिसके लिए अपने क्रेडेंशियल्‍स का उपयोग करना होगा. 

देखें: आजतक LIVE TV

ICAI CA January 2021 Admit Card: डाउनलोड करने के स्‍टेप्स
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाएं.
स्‍टेप 2: होमपेज पर लॉग-इन/ रजिस्टर पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें.
स्‍टेप 4: एडमिट कार्ड स्‍क्रीन पर दिखाई देगा इसमें डीटेल्‍स चेक करें.
स्‍टेप 5: परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें.

एडमिट कार्ड पर उम्‍मीदवारों की फोटोग्राफ और सिग्‍नेचर होने भी जरूरी हैं. ICAI ने यह भी कहा है कि किसी भी कैंडिडेट को एडमिट कार्ड डाक के माध्‍यम से नहीं भेजा जाएगा. आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ही एग्‍जाम सेंटर पर मान्‍य होगा. परीक्षा 21 जनवरी से 07 फरवरी 2021 तक आयोजित की जानी है.

एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement