scorecardresearch
 

CSIR UGC NET 2023: खुशखबरी! 17 अप्रैल तक चलेंगे सीएसआईआर यूजीसी नेट रजिस्‍ट्रेशन, देखें एग्जाम डेट

CSIR UGC NET 2023 Registration: एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट का फॉर्म भरने के लिए 17 अप्रैल तक का समय दिया है. इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 10 अप्रैल थी. उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement
X
CSIR UGC NET 2023: यहां देखें ऑनलाइन आवेदन का तरीका
CSIR UGC NET 2023: यहां देखें ऑनलाइन आवेदन का तरीका

CSIR NET 2023 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च (CSIR) नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) का फॉर्म नहीं भरा था, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर  जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 

एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट का फॉर्म भरने के लिए 17 अप्रैल तक का समय दिया है. इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 10 अप्रैल थी और आवेदन 10 मार्च से शुरू हुए थे. उम्मीदवारों को 19 से 25 अप्रैल 2023 तक एप्लीकेशन करेक्शन का मौका दिया जाएगा. हालांकि परीक्षा तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

इस दिन होगा सीएसआईआर नेट एग्जाम
एनटीए द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 'यह ध्यान दिया जा सकता है कि परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सूचना बुलेटिन में बताए अनुसार परीक्षा 06 से 08 जून, 2023 के दौरान आयोजित की जाएगी.'  ऑनलाइन आवेदन का तरीका नीचे देख सकते हैं.

CSIR NET 2023: ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
स्टेप 1: सबसे पहले सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर 'CSIR UGC NET Exam link' पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब मांगी गई जरूरी डिटेल्स भरकर एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस जमा करें.
स्टेप 4: फीस जमा करने के बाद सब्मिट पर क्लिक करें.
स्टेप 5: आपका फॉर्म जमा हो जाएगा, आगे के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

Advertisement

किसी भी अन्‍य जानकारी या परीक्षा के संबंध में लेटेस्‍ट अपडेट के लिए उम्‍मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट csirnet.nta.nic.in और nta.ac.in पर विजिट करें.

अभी रजिस्‍ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें

 

Advertisement
Advertisement