आम आदमी पार्टी के लिए मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही. ताजा मामला नजफगढ़ से है जहां दिचाऊं वॉर्ड से उम्मीदवार मंजीव राय के खिलाफ जमीन की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की गई है. एफआईआर में उनके पिता और भाई का भी नाम है.पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनकी लगभग 2 एकड़ जमीन पर फर्जी कागजों के आधार पर जबरन कब्जा कर लिया गया. आरोप है कि 2001 में ये जमीन मंजीव के परिवार को खेती के लिए दी गई थी. कई सालों तक मंजीव का परिवार उस जमीन पर खेती करते रहे और कुछ सालों बाद उसे अपनी जमीन बताने लगे. इसके लिए उन्होंने फर्जी कागजात भी बनवा लिये.