scorecardresearch
 

दिल्लीः कार में सवार परिवार पर चाकूओं से हमला, एक की मौत

दिल्ली में एक परिवार के लोगों पर करीब दर्जनभर बदमाशों ने हमला कर दिया. इस हमले में चाकू लगने से तीन लोग घायल हो गए. जिनमें से एक नाबालिग किशोर की मौत हो गई. जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Advertisement
X
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

दिल्ली में एक ही परिवार के लोगों पर करीब दर्जनभर बदमाशों ने हमला कर दिया. इस हमले में चाकू लगने से तीन लोग घायल हो गए. जिनमें से एक नाबालिग किशोर की मौत हो गई. जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

घटना साउथ ईस्ट दिल्ली के पुल प्रह्लाद पुर थाना क्षेत्र की है. बीती रात वहां जमकर चाकूबाजी हुई. बताया जा रहा है कि हमलावर करीब 10 की संख्या में आए थे और उन्होंने कार में बैठे एक ही परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया. इस हमले में तीन लोगों को चाकू लगे.

जिनमें से राहुल नामक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. जबकि ताराचंद और रामजीलाल नामक दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Advertisement

हमलावारों के बारे में बताया जा रहा है कि वे चाकू और पिस्टल लेकर आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अब मामले की तहकीकात की जा रही है.

Advertisement
Advertisement