scorecardresearch
 

दिल्ली पुलिस के लॉकअप में शख्स की मौत, यौन शोषण का था आरोप

पुलिस लॉकअप में एक शख्स की मौत हो गई. युवक यौन उत्पीड़न का आरोपी था. भीड़ ने उसकी पिटाई की थी.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
स्टोरी हाइलाइट्स
  • युवक पर था सेक्सुअल असॉल्ट का आरोप
  • मृतक का नाम सुबोध कुमार था

दिल्ली के डाबरी पुलिस स्टेशन के लॉकअप में एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है. मृतक का नाम सुबोध कुमार बताया जा रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतक पर यौन उत्पीड़न का आरोप था. आरोपी की भीड़ ने जमकर पिटाई की थी. इमसें वह घायल हो गया था. पुलिस आरोपी को थाने लेकर आई थी. जहां उसकी मौत हो गई.

लॉकअप में जिस शख्स की मौत हुई है, उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप है. युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गया. इसके बाद लोगों ने उसके साथ मारपीट की. मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को थाने ले गई थी. लॉकअप में युवक की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें

 

Advertisement
Advertisement