पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के एक कोरोना टीका केंद्र में भगदड़ के चलते कई लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुरामारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भारी भीड़ होने के कारण गेट खुलते ही लोग दौड़ पड़े. इससे पूरी तरह अफरातफरी मच गई और कई लोग गिर गए.
घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही इलाज हुआ. भगदड़ में कई महिलाएं भी घायल हुई हैं. इस घटना में करीब 25 लोग हुए हैं.
#WATCH | West Bengal: At least 25 people were injured when a huge crowd of beneficiaries gathered at a #COVID19 vaccination centre in Jalpaiguri and a stampede followed soon after. The injured were admitted to a hospital. pic.twitter.com/uiWEPiKLa6
— ANI (@ANI) August 31, 2021
पुलिस मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि टीके के खुराकों की कमी की अफवाह पर कुछ लोगों ने केंद्र में जबरन घुसने की कोशिश की थी, जिसके चलते यहां अफरातफरी के हालात बन गए.
इधर, कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने शुक्रवार को नया इतिहास रचा. शुक्रवार को देशभर में कोरोना वैक्सीन की 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गईं. यह अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है. इसी के साथ भारत में अब तक 62 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है.