मिजोरम में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. शनिवार को भी कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है. अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है.
दोनों संक्रमित हाल ही में नई दिल्ली से लौटे थे. दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटव आई है. दोनों संक्रमित मरीज आइजोल के रहने वाले हैं. जोरम के मेडिकल कॉलेज में उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे. उन्हें क्वारनटीन सेंटर में आइसोलेट किया गया था.
दोनों संक्रमित मरीजों में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे थे. राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 23 है. कोरोना से एक संक्रमित मरीज मार्च में ठीक हो चुका है. वह एम्सटर्डम से लौटा था.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
शुक्रवार को 302 सैंपलों की जेडएमसी में जांच की गई थी. अधिकारियों के मुताबिक आरटी-पीसीआर मशीन भी सरकार को मिल चुकी है. यह मशीन मणिपुर से आई है. जेडएमसी में नई मशीन को स्थापित कर दिया गया है. अब कोविड-19 के टेस्ट बड़े स्तर पर मिजोरम में हो सकेंगे.
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के मुताबिक रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन-पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन (आरटी-पीसीआर) तकनीक बेहद खास है. यह तीन घंटे के भीतर रिपोर्ट दे सकती है.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें
देश में कोरोना के 1,15,924 एक्टिव केस
देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,15,942 हो गई है. कोरोना से ठीक होने के बाद अब तक 1,14,072 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए हैं. कोरोना से अब तक 6,642 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं देश में कुल 2,36,657 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं.
(PTI इनपुट के साथ)