scorecardresearch
 

उद्धव सरकार ने दी जनता को बड़ी राहत, महाराष्ट्र में अब 700 रुपये में होगा RT-PCR टेस्ट

जनवरी के पहले सप्ताह तक  jumbo Covid-19 सुविधाओं को बंद करने का निर्णय लिया जाएगा. BMC ने इसकी कवायद शुरू कर दी है. दिसंबर के पहले सप्ताह से मुंबई में कोरोना मामले में गिरावट देखी गई है.

Advertisement
X
उद्धव सरकार के फैसले से जनता को राहत (फाइल फोटो)
उद्धव सरकार के फैसले से जनता को राहत (फाइल फोटो)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • राज्य में अब तक RT-PCR टेस्ट रेट 980 रुपये था
  • मुंबई में कोरोना मामले में गिरावट देखी गई है
  • जल्द jumbo Covid-19 सुविधाओं पर होगा फैसला

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने कोरोना टेस्ट को लेकर बड़ा ऐलान किया है. अब महाराष्ट्र में RT-PCR टेस्ट रेट 980 रुपये की जगह 700 रुपये में होगा. ये 6वीं बार है जब राज्य सरकार ने RT-PCR टेस्ट रेट कम किया है.

वहीं, जनवरी के पहले सप्ताह तक  jumbo Covid-19 सुविधाओं को बंद करने का निर्णय लिया जाएगा. BMC ने इसकी कवायद शुरू कर दी है. दिसंबर के पहले सप्ताह से मुंबई में कोरोना मामले में गिरावट देखी गई है. हालांकि jumbo Covid-19 सुविधाएं जरूरत पड़ने पर दो दिनों के अंदर चालू हो जाएंगी. 
 
कोरोना के मद्देनजर हर वार्ड में jumbo Covid-19 सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं. बीएमसी के एक अधिकारी ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि प्रमुख सुविधाओं पर निर्णय जनवरी 2021 के पहले सप्ताह में लिया जाएगा. जनवरी के पहले सप्ताह में एक बैठक होगी, जिसमें तय होगा कि किन सुविधाओं को बंद करने की जरूरत है.
 
इंडिया टुडे से बात करते हुए टीवी के अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि भले ही सुविधाओं को स्टैंड-बाय पर रखा गया है, लेकिन उन्हें नोटिस के 48 घंटे के अंदर तैयार रहने का भी निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल बड़ी सुविधाओं को स्टैंड-बाय पर नहीं रखा गया है.

Advertisement

Advertisement
Advertisement