scorecardresearch
 

राघव चड्ढा बोले- कोरोना की गलत टेस्टिंग कर रहा RML, दिल्लीवासी जाने से बचें

राघव चड्ढा ने कहा कि केंद्र अधीन आरएमएल अस्पताल लगातार गलत टेस्टिंग कर लोगों की जान के साथ खेल रहा है. अस्पताल द्वारा की गई 45 प्रतिशत टेस्टिंग रिपोर्ट गलत निकली है.

Advertisement
X
AAP विधायक राघव चड्ढा
AAP विधायक राघव चड्ढा
स्टोरी हाइलाइट्स
  • RML हॉस्पिटल पर बड़ा आरोप
  • 45 फीसदी गलत रिपोर्ट का दावा
  • 30 में से 12 रिपोर्ट आई गलत

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पर कोरोना की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं. पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने आरएमएल अस्पताल को कोरोना मामलों की टेस्टिंग में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार ठहराया.

राघव चड्ढा ने कहा कि केंद्र अधीन आरएमएल अस्पताल लगातार गलत टेस्टिंग कर लोगों की जान के साथ खेल रहा है. अस्पताल द्वारा की गई 45 प्रतिशत टेस्टिंग रिपोर्ट गलत निकली है. दिल्ली सरकार द्वारा टेस्टिंग के 30 पॉजिटिव सैंपल की पुन जांच करने पर 12 सैंपल नेगेटिव आए है.

राघव चड्ढा ने कहा कि हम दिल्लीवासियों से अपील करते हैं कि आरएमएल अस्पताल जाने से बचें. हम सरकार से ये निवेदन करते हैं कि आरएमएल अस्पताल पर कड़ी से कड़ी कारवाई हो. ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की गड़बड़ी करके एक अस्पताल लोगों की जान से खेल रहा है.

आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने आरएमएल अस्पताल को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा,  कि आरएमएल अस्पताल के कामकाज में लगातार गड़बड़ सामने आ रही है. कभी अस्पताल जांच सैपलों मे 45 प्रतिशत रिपोर्ट गलत दे रहा है तो कभी कोरोना जांच की रिपोर्ट को लंबे समय तक रोक कर रख रहा है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि अस्पताल ने दिल्ली सरकार और हाइकोर्ट के दिशा निर्देश का उल्लंघन कर 30 लोगों को कोरोना पॉजिटिव बताया जबकि दिल्ली सरकार द्वारा उनकी पुन जांच करने पर उनमें से 12 व्यक्ति कोरोना नेगेटिव निकले. 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement